🛑रोहतास बिहार के 38 जिलों में कार्यरत जिला निबंधन परामर्श केंद्र एवं बिहार राज्य शिक्षा निगम के कर्मियों के संयुक्त संगठन बिहार राज्य सिंगल विंडो ऑपरेटर एवं मल्टीपरपज असिस्टेंट संघ के प्रदेश नेतृत्व के आवाहन पर दिनांक 10.10. 2022 से सामूहिक हड़ताल पर रहेंगे।

 

 

बिहार राज्य संविदा कर्मी महासंघ के महासचिव राधे कृष्णा ने बताया कि संघ के द्वारा पांच सूत्रीय मांग को लेकर पूर्व में भी सरकार एवं विभाग के उच्च पदस्थ अधिकारियों से पत्राचार एवं वार्ता कर अपनी मांगों को अवगत कराया गया साथ ही साथ मांग को पूर्ति को लेकर 1 सितंबर 2022 से 7 सितंबर 2022 तक 7 दिनों तक कर्मियों के द्वारा काला पट्टी लगाकाम किया गया एवं दिनांक 10.3.2023 से 17.3.2023 तक चरणबद्ध रूप से कार्यालय जिला मुख्यालय एवं राज्य मुख्यालय में कलम बंद काम बंद धरना प्रदर्शन आदि का आयोजन किए जाने के बाद भी विभाग से कर्मियों को केवल आश्वासन मिला, एक भी मांग नहीं मानी। मांग पूरी नहीं होने की स्थिति में कर्मी लाचार होकर अनिश्चितकालीन काल के लिए हड़ताल पर जाने को विवश हैं।

रोहतास बिहार राज्य सिंगल विंडो ऑपरेटर एवं मल्टीपरपज असिस्टेंट संघ के उपाध्यक्ष केशव कन्हैया के द्वारा बताया गया है इस बार सरकार हमारी मांग नहीं मानती है तो हम अनिश्चितकालीन हड़ताल के साथ-साथ भूख हड़ताल एवं अनिश्चितकालीन आमरण अनशन भी करेंगे।