🟥*जनपद बदायूॅ प्रभारी- विवेक गुप्ता की रिपोर्ट/*

👉 :- अशोक वार्ष्णेय व मोनू महाजन समेत 12 भाजपा से छह साल को निष्काशित कर दिया गया है।
इसके साथ ही शेष भाजपा नेता व कार्यकर्ताओं की सूची कल तक जारी होने की संभावना है
जिसमें पार्टी प्रत्याशियों के खिलाफ चुनाव लडाने वालों पर कारवाई की जाएगी।
यहां जानकारी देते हुए बता दें कि नगर निकाय चुनाव में भाजपा से टिकिट मांगने वालो की सबसे बडी लिस्ट थी।
इस कारण से कई दावेदार टिकिट से वंचित रह गए थे। कुछ दावेदारों ने पार्टी का निर्णय स्वीकार कर लिया जबकि कई ऐसे लोग हैं जिन्होंने पार्टी के निर्णय को स्वीकार नहीं किया और अपनी निर्दलीय दावेदारी ठोंक दी।
बिसौली में भी ऐसा ही हुआ है।
यहां से भाजपा से सरिता वार्ष्णेय, मोहित गुप्ता उर्फ मोनू महाजन, सविता शर्मा, अखिलेश शर्मा टिकिट के दावेदार थे।
लेकिन भाजपा नेतृत्व ने अपने पुराने कार्यकर्ता हरिओम पाराशरी को टिकिट देकर चुनाव मैदान में उतारा है।

अखिलेश शर्मा, सरिता वाष्र्णेय व सविता शर्मा ने निर्णय को स्वीकार कर लिया। लेकिन अशोक व मोनू महाजन ने निर्दलीय चुनाव लडने का निर्णय लिया, और यह दोनों ही भाजपा प्रत्याशी के खिलाफ चुनाव मैदान में हैं।