*✍️रिपोर्ट राजन शुक्ला बहराइच

🟥बहराइच एसपी प्रशान्त वर्मा के कुशल मार्ग निर्देशन में उ०प्र० शासन की मंशा के अनुरूप आई.जी.आर.एस. प्रार्थना पत्रों पर त्वरित व गुणवत्तापूर्ण कार्यवाही करते हुए अभियान के रूप में माह जुलाई 2023 में जनपद पुलिस बहराइच द्वारा आई.जी.आर.एस. प्रार्थना पत्रों के निस्तारण के संदर्भ में आइ.जी.आर.एस. रैंकिंग में प्रदेश के समस्त थानों में बहराइच जनपद के कुल 23 थानों में से 20 थानो द्वारा प्रथम स्थान प्राप्त किया गया है जो उल्लेखनीय है। इसी क्रम में थाना मटेरा द्वारा भी आई.जी.आर.एस. रैंकिंग प्रणाली में प्रदेश में प्रथम स्थान प्राप्त किया गया है। थानाध्यक्ष मटेरा मनोज कुमार यादव द्वारा इस उपलब्धि पर थाना स्थानीय पर आइ.जी.आर.एस. पर नियुक्त टीम को उत्साहवर्धन किया गया