✍️विनय कुमार गुप्ता

🟥रुद्रपुर देवरिया। बसपा प्रत्यासी श्रीमती विनीता त्रिपाठी की नगर के पटेल चौराहे पर बुधवार सांयकाल एक नुक्कड़ सभा आयोजित हुई जिसमें वक्ताओं ने बसपा को जीत दिलाने की अपील किया। सभा को सम्बोधित करते हुए बसपा उम्मीदवार श्रीमती विनीता त्रिपाठी ने कहा कि नगर के विकास के लिए चुनावी मैदान में उतरी हु चुनाव में जीत मिली तो नगर को सुंदर स्वच्छ बनाने के साथ मॉडल टाउन एरिया के रूप में विकसित कर प्रदेश के मानचित्र पर स्थापित करूंगी। बसपा नेता मनमथ त्रिपाठी ने कहा कि दस वर्षों से जनता की दिनरात सेवा करने में जुटा हु जनता का सम्पूर्ण विकास करने के लिए चुनाव मैदान में आया हु। जनता के आशीर्वाद से विकास का सपना पूरा करूंगा। सभा को सज्जाद अली व अन्य ने भी संबोधित किया।