✍️उमानाथ यादव

🟥लालगंज रायबरेली कोतवाली क्षेत्र के लालगंज फतेहपुर राष्ट्रीय राजमार्ग पर जनता बाजार में खड़े ट्रक को बदमाशों ने उड़ा दिया है। बदमाशों ने ट्रक में सो रहे क्लीनर संदीप के हाथ मुह बांधकर सड़क के किनारे छोड़ दिया और ट्रक लेकर चंपत हो गये। बदमाशों ने क्लीनर का मोबाइल भी छीन लिया। क्लीनर ने किसी तरह हाथ मुंह खोल कर मामले की जानकारी पास ही अपने घर पूरे पुराना मजरे गौरा रुपई गये ड्राइवर राजकुमार को जानकारी पहुंचाई। ट्रक लूट लिये जाने की जानकारी होते ही ड्राइवर के होश उड़ गए और उसने फौरन मामले की जानकारी अपने मालिक पांडेपुर मजरे विशन खेड़ा निवासी अशोक सिंह पुत्र संतोष कुमार सिंह को दिया। अशोक सिंह ने जनता बाजार पहुंचकर क्लीनर व आसपास के लोगों से जानकारी हासिल की। अशोक सिंह ने पुलिस में रिपोर्ट दर्ज कराई है। लालगंज पुलिस ट्रक की खोजबीन में लग गई है।