✍️जी पी दुबे
97210 711 75

🛑बस्ती 21 जनवरी 24.

कल 22 जनवरी को अयोध्या में श्री राम लला के प्राण प्रतिष्ठा के आयोजन को लेकर बस्ती के लोगों में भी उमंग की लहर दौड़ रही है |

जिले में जहां सरकारी कार्यालय और मंदिर रोशनी में जगमगा उठे हैं वही आम जनता के घर भी रोशनी और राम नाम के झंडों से पूरी तरह राम मय हो चुके हैं |

राम लला की विराजमान होने की खुशी में हर कोई कल दीपावली मनानें की तैयारी में लगा हुआ है |
22 जनवरी को लेकर सबसे ज्यादा उत्साह आधी आबादी में है, उनका कहना है असली दिवाली तो कल है |

प्रशासन ने भी बस्ती अयोध्या मार्ग पर श्रद्धालुओं के लिए जगह-जगह रैन बसेरा और भंडारा की व्यवस्था की है |
वही आम जनता ने भी जगह-जगह कीर्तन और भंडारा का आयोजन किया है |