🟥 देवरिया।मोदी सरकार द्वारा पेट्रोलियम पदार्थों में लगातार किये जा रहे भारी मूल्य वृद्धि के खिलाफ कांग्रेसियों ने जिलाध्यक्ष रामजी गिरि के नेतृत्व में जोरदार विरोध -प्रदर्शन कर महामहिम राष्ट्रपति महोदय को संबोधित ज्ञापन सक्षम अधिकारी को सौपा।टाउनहाल स्थित कांग्रेस कार्यालय से सैकड़ों की संख्या में निकले कांग्रेसियों ने जोरदार नारेबाज़ी करते हुए सुभाष चौक पर गैस सिलेंडर और बाईक को माला पहनकर महंगाई के विरोध में ढोल तासा बजवाते हुए सुभाष चौक पर धरना दिया।पेट्रोलियम पदार्थों में मूल्य वृद्धि के विरोध में नारे लिखी तख्तियां लेकर मोदी सरकार का विरोध किया।इस दौरान जिलाध्यक्ष रामजी गिरि ने कहा कि मोदी सरकार ने देश में महंगाई बढ़ाकर नागरिकों के साथ धोखा और विश्वासघात किया है।चुनाव में वोट बटोरने के लिए मोदी सरकार ने 137 दिनों तक पेट्रोल, डीजल और रसोई गैस सिलेंडर के दाम नहीं बढ़ाये।लेकिन चुनाव संपन्न होने के बाद चार राज्यों में सरकार बनाने के बाद भाजपा सरकार लगातार पेट्रोलियम पदार्थों के दाम बढाकर जनता पर बोझ बढ़ाती जा रही है।बेतहाशा महंगाई से जनता का घरेलू बजट लगातार बिगड़ता जा रहा है।पेट्रोलियम मूल्य वृद्धि वापस होनी चाहिए।श्री गिरि ने आगे कहा कि मोदी सरकार *नागरिकों को लूटो और अपना खजाना भरो* की नीति पर चल रही है।इस नीति पर चलकर मोदी सरकार ने इक्साईज ड्यूटी बढ़ाकर आठ वर्षों में 26 लाख करोड़ रूपये का भारी मुनाफा कमाया है।महंगाई के खिलाफ कांग्रेस ने आज से *महंगाई मुक्त भारत अभियान* की शुरुआत किया है।

धरना प्रदर्शन में मुख्य रूप से कार्यवाहक जिलाध्यक्ष जयदीप त्रिपाठी,पुरूषोत्तम नारायण सिंह,नागेन्द्र शुक्ला, नौशाद राजा,मुकुन्द भाष्कर मणि त्रिपाठी,आनंददेव उर्फ चुन्नू गिरि,विजय शेखर मल्ल रोशन, सत्यप्रकाश मणि त्रिपाठी, जुलेखा खातून,राम अशीष साहनी, ऋषिकेश मिश्र, निलेश त्रिपाठी,सुनील कुमार तिवारी, सुभाष राय, मुजफ्फर हुसैन मंसूरी,कमलेश मिश्र, धर्मेंद्र कुमार पाण्डेय,मनोज मणि त्रिपाठी, मिर्जा खुर्शीद अहमद,आलोक त्रिपाठी,सुनील द्विवेदी, मारकण्डेय मिश्र,मनोज सिंह, शंभूनाथ दीक्षित,संजय गुप्ता, सच्चिदानन्द मिश्रा,मधु शर्मा, रीता देवी,उपेन्द्र कुमार, दयापति द्विवेदी, प्रेम प्रजापति,रविन्द्र प्रताप मल्ल,शिवशंकर सिंह,अब्दुल कलाम अंसारी, आशीष सिंह,रमाशंकर यादव,अनिल पासवान,संजय कुमार आदि कांग्रेसजन शामिल रहे।