-राष्ट्रीय लोक जनशक्ति पार्टी के कार्यकर्ताओं ने मनाया पुण्यतिथि

-दिवंगत सांसद के योगदान को पार्टी कभी भुला नहीं सकती : अमित

✍️रंजीत कुमार विधार्थी

⭕मुंगेर : शहर के गुलजार पोखर में शुक्रवार को समस्तीपुर के पूर्व सांसद स्वर्गीय रामचंद्र पासवान का चौथा पुण्यतिथि दलित सेना जिलाध्यक्ष गणेश पासवान के नेतृत्व में मनाया गया। मुख्य अतिथि के रूप में राष्ट्रीय लोक जनशक्ति पार्टी के मुंगेर जिलाध्यक्ष अमित उपस्थित थें। सर्वप्रथम पार्टी कार्यकर्ताओं ने दिवंगत सांसद रामचंद्र पासवान के तैल चित्र पर पुष्प अर्पित करते हुएं श्रद्धा सुमन अर्पित किया। श्रद्धांजलि कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कार्यक्रम के मुख्य अतिथि राष्ट्रीय लोक जनशक्ति पार्टी के जिलाध्यक्ष अमित ने कहा कि दिवंगत सांसद रामचंद्र पासवान अपने बड़े भाई स्वर्गीय रामविलास पासवान के नक्शे कदम पर चलकर राजनीति को एक नई दिशा प्रदान की। उन्होंने कहा कि दिवंगत सांसद रामचंद्र पासवान के योगदान को पार्टी कार्यकर्ता कभी भुला नहीं सकती है। अध्यक्षीय संबोधन में दलित सेना के जिलाध्यक्ष गणेश पासवान ने कहा कि दिवंगत सांसद रामचंद्र पासवान व्यक्तित्व के धनी व्यक्ति थे। पार्टी कार्यकर्ताओं से दोस्त व भाई की तरह मिलते थे और उनकी समस्याओं को जानने का प्रयास करते थे। पुण्यतिथि पर उन्हें हम सभी पार्टी कार्यकर्ता सादर नमन करते हैं। युवा जिलाध्यक्ष विक्रम चंद्रवंशी ने अपने संबोधन में कहा कि दिवंगत सांसद रामचंद्र पासवान ने अपने संसदीय क्षेत्र समस्तीपुर में विकास की जो लकीर खींची है, उसे आगे बढ़ाने के कार्य उनके पुत्र प्रिंस राज कर रहे हैं। कार्यक्रम को राष्ट्रीय लोजपा के जिला उपाध्यक्ष अमन कुमार, खङगपुर नगर अध्यक्ष पप्पू शर्मा, दलित सेना प्रखंड अध्यक्ष धराहरा अनिल कुमार, पार्टी पदाधिकारी आयुष कुमार, सुदू सिंह सहित आदि कार्यकर्ताओं ने भी संबोधित किया। मौके पर बड़ी संख्या मे पार्टी कार्यकर्ता कार्यकर्ता मौजूद थे।