✍️उमानाथ यादव 21 सितंबर2022

🟥रायबरेली – भारतीय जनता पार्टी की किसान मोर्चा के कार्यकर्ताओं द्वारा डलमऊ मंडल में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन के उपलक्ष में 17 सितंबर से लेकर 2 अक्टूबर तक मनाए जाने को लेकर बुधवार कि सुबह भाजपा किसान मोर्चा के कार्यकर्ता डलमऊ विकासखंड के बहेरिया ग्राम सभा में अमृत सरोवर तालाब के पास ब्लाक प्रमुख शिवराम रावत की अध्यक्षता में झाड़ू लगाकर स्वच्छता अभियान की शुरुआत किया और लोगों को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विचारों एवं केंद्र और प्रदेश सरकार की नीतियों एवं जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी लोगों को दिया तथा स्वच्छता अभियान चलाकर लोगों को स्वच्छ वातावरण में जीने का आवाहन किया तथा क्षेत्रीय लोगों ने ब्लाक प्रमुख डलमऊ शिवराम रावत का माल्यार्पण कर स्वागत किया। इस अवसर पर किसान मोर्चा के जिला उपाध्यक्ष अमरेश सिंह भदौरिया महामंत्री शैलेंद्र चौधरी मंडल अध्यक्ष डलमऊ किसान मोर्चा उमेश सिंह सिद्धनाथ यादव रामराज यादव सहित अन्य तमाम कार्यकर्ता मौके पर उपस्थित थे