🟥मिर्ज़ापुर/ नारायणपुर क्षेत्र के पदमा नर्सिंग एंड पैरामेडिकल कॉलेज में विद्यालय के छात्र-छात्राओं द्वारा बाल दिवस मनाया गया है उक्त अवसर पर सर्वप्रथम छात्र-छात्राओं के बीच में विभिन्न प्रतियोगिताएं जिसमें निबंध भाषण बीज एवं सामान्य ज्ञान विशेष कर उनके पाठ्यक्रम से यह प्रतियोगिताएं संपन्न कराई गई प्रतियोगिता उपरांत छात्र-छात्राओं ने पंडित जवाहरलाल नेहरू की प्रतिमा पर पुष्पांजलि किया वहीं कालेज के प्रबंधक सुनील जायसवाल द्वारा प्रत्येक छात्र छात्राओं को पुरस्कार देते हुए सबके उज्जवल भविष्य की कामना की साथ ही कार्यालय प्रभारी मिथिलेश कुमार पाठक ने पंडित जवाहरलाल नेहरू के जीवन पर प्रकाश डालते हुए उनके व्यक्तित्व का वर्णन किया उक्त अवसर पर विद्यालय की अध्यापिका आयुषी सिंह , प्रज्ञा सिंह व छात्राएं प्रियंका भारती, श्रुति कुमारी ,अंजली कुमारी, वंदना गुप्ता, कंचन कुमारी, रूक्मिणी गुप्ता, पूजा गुप्ता, प्रिती, काजल गुप्ता सहित अन्य छात्र छात्राएं उपस्थित रहे।
पदमा नर्सिंग एंड पैरामेडिकल कॉलेज में मनाया गया बाल दिवस
![Suhail Ahmad-Editor in Chief](https://newsamacharplus.com/wp-content/uploads/2024/02/IMG_20240227_160913.jpg)
BySuhail Ahmad-Editor in Chief
Nov 14, 2022![](https://newsamacharplus.com/wp-content/uploads/2022/11/IMG-20221114-WA0029.jpg)