✍️डॉ शशि कांत सुमन
🔺मुंगेर। जमालपुर विधानसभा क्षेत्र के जमालपुर-धरहरा प्रखंड के जदयू कार्यकर्ताओं की एक बैठक निर्मल हेरिटेज प्रखंड अध्यक्ष दीपक सिंह की अध्यक्षता में हुई। बैठक का संचालन धरहरा प्रखंड अध्यक्ष चिरंजीव सिंह ने किया। बैठक में मुख्य अतिथि के रूप में पूर्व ग्रामीण कार्य मंत्री शैलेश कुमार, प्रदेश उपाध्यक्ष सह जिला संगठन प्रभारी जितेंद्र नाथ उपस्थित थे। बैठक में जदयू को राष्ट्रीय पार्टी बनाने के लिए संगठन को धारदार बनाने पर विस्तृत चर्चा की गई। पूर्व मंत्री शैलेश कुमार ने कहा कि मैंने अपने कार्यकाल में जमालपुर में विकास की मोटी लकीर खींची गई। जिसे मिटाना संभव नहीं है। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने बिहार का चहुमुखी विकास करने का काम किया है।मुख्यमंत्री ने बिहार को जमीन से आसमान तक पहुंचाने का काम है। शिक्षा के क्षेत्र में लंबी छलांग लगाई है। 2005 के पहले के जंगलराज को याद कर अब बिहार की जनता की रौंगटे खड़ी हो जाती है। नीतीश कुमार ने सत्ता संभालते ही सुशासन का राज कायम किया। महिलाओं को सरकारी नौकरी में 35 प्रतिशत आरक्षण देने के साथ ही पंचायत चुनाव में भी आरक्षण देने का काम किया है। कार्यकर्ता ही संगठन की नींव होती है। कार्यकर्ताओं को सारी बातों को भूल कर संगठन को और मजबूत बनाने में जुट जाने की जरूरत है। बैठक में जदयू के जिलाध्यक्ष संतोष सहनी, पूर्व जिलाध्यक्ष बटेश्वर प्रसाद सिंह, जमालपुर विधानसभा प्रभारी मिथिलेश मंडल, धरहरा प्रभारी गोपाल कृष्ण, रोहित सिन्हा, रामविलास दिवाकर, विजय तांती, रमेश कुमार, अनिल यादव, रवि बिंद, गोरे लाल बिंद, कुंज बिहारी मंडल, संजय मंडल, कंतलाल मंडल, आलोक कुमार, अनिल यादव, बिपिन सिंह सहित सैकड़ों कार्यकर्ता उपस्थित थे।