🟥सन्तकबीर नगर के नाथनगर ब्लाक के पूर्व बीडीओ अशोक श्रीवास्तव पर मनरेगा भुगतान में अनियमितता, जन सुनवाई में शिथिलता और ब्लॉक मुख्यालय पर रात्रि निवास नही करने के आरोप में कार्रवाई के लिए राज्यपाल की तरफ से अनुमति मिल गई है। शासन में अब अशोक श्रीवास्तव के खिलाफ आरोप पत्र तैयार करने की तैयारी शुरू कर दी गई। वहीं बस्ती मंडल के संयुक्त विकास आयुक्त को तत्काल मामले की वृहद जांच का भी आदेश भी दिया गया है। राज्यपाल कार्यालय के उप सचिव रमेश चंद्र मिश्र द्वारा शासन को भेजे गए अनुमति पत्र के बाद शासन के अनुसचिव उमाकांत सिंह ने मंगलवार को इस आशय का पत्र जारी किया। पत्र के अनुसार नाथनगर ब्लॉक में बीडीओ के पद पर रहते हुए श्री श्रीवास्तव ने शासन के आदेश का उलंघन करते हुए मनरेगा में पक्की परियोजनाओं की गलत तरीके से स्वीकृति और भुगतान किया था। इनके कृत्य के खिलाफ ब्लॉक के ग्राम प्रधानों ने आंदोलन भी किया था। राज्यपाल की तरफ से कार्रवाई की अनुमति मिलने के बाद अब शासन द्वारा उनके विरुद्ध कड़ी कार्रवाई का मार्ग प्रशस्त हो गया है।