🛑देवरिया। विकास खंड बैतालपुर अन्तर्गत ग्राम सभा बेलडरिया में विकसित भारत संकल्प यात्रा कार्यक्रम में मुख्य अतिथि पूर्व विधायक देवरिया सदर डॉ सत्यप्रकाश मणि त्रिपाठी ने भारत को 2047 में विकसित राष्ट्र बनाने के लिए सभी उपस्थित ग्रामीणों एवं कर्मचारियों को

पंच प्रण का शपथ दिलाया। गोदभराई व अन्नप्राशन संस्कार के बाद विकास की विभिन्न योजनाओं को विस्तार से बताया एवं सभी विभागों के स्टालों का निरीक्षण किया एवं कर्मचारियों को निर्देशित किया कि कोई भी योजनाओं से वंचित न रहे।

सबका साथ सबका विकास सबका प्रयास के नारे को लेकर एक दिन अवश्य भारत विकसित राष्ट्र के सपनों को पूरा करेगा। पूर्व जिला मंत्री गिरजेश मणि त्रिपाठी ने बताया कि सरकार के सभी विभागों के स्टालों पर जाकर लाभ लें। डॉ ज़माल सिद्दीकी ने स्वास्थ्य कैम्प कर दवा वितरण किया।

पशुधन प्रसार अधिकारी निशाकान्त तिवारी ने पशुओं का कृमिनाशक दवा वितरण किया। मंडल अध्यक्ष जितेंद्र सिंह ने सबको योजनाओं के लाभ लेने के लिए कहा। भाजपा के नीलरतन जायसवाल, विकास मणि त्रिपाठी, रामेश्वर यादव,रमेश श्रीवास्तव सहित विभिन्न कार्यकर्ता उपस्थित रहे।