*बदायूॅ – नई चेयरमैन फातिमा रजा ने शपथ लेने से पहले ही चलाया शहर में सफाई अभियान!*

*-ईसाई समाज के लोगों में खुशी का माहौल,*

 

*-ईसाई समाज के लोगों ने नई चेयरमैन फातिमा के पति पूर्व मंत्री आबिद रजा का आभार व्यक्त करते हुए किया धन्यवाद,*

🟥जनपद बदायूॅ प्रभारी- विवेक गुप्ता की रिपोर्ट/*

👉 :- इंन्द्रा चौक चौराहे पर चर्च के पास चुनाव प्रचार के दौरान मोबाइल टॉयलेट रखा गया था जो लोग चर्च में प्रार्थना करने आते थे उन्हें बहुत ही दुर्गंध आती थी ।
जिसकी ईसाई समाज के लोगों ने मोबाइल टॉयलेट हटवाने के लिए कई बार शिकायत भी की थी मगर मोबाइल टॉयलेट वहां से नहीं हटा। मोबाइल टॉयलेट न हटने की वजह से ईसाई समाज के लोगों में आक्रोश पनप रहा था।
नई चेयरमैन फातिमा रजा ने शपथ लेने से पहले ही चलाया सफाई अभियान तत्काल आई एक्शन मोड में पूर्व मंत्री आबिद रजा की पत्नी फातिमा रजा नई चेयरमैन से सभी समाज के लोगों को बहुत उम्मीद है उनके पति सपा के कद्दावर नेता भी है नई चेयरमैन के पति पूर्व मंत्री आबिद रजा ने चर्च के पास रखा गया मोबाइल टॉयलेट के लिए वहां से तुरंत हटवा दिया। जिससे ईसाई समाज के लोग में खुशी का माहौल है। ईसाई समाज के लोग नई चेयरमैन फातिमा रजा के पति पूर्व मंत्री आबिद रजा से मिलकर खुशी का इजहार किया।
इस मोबाइल टॉयलेट से बहुत ही गंदगी होती थी और ईसाई समाज के लोग चर्च में प्रार्थना करने आते थे तो उनको बहुत ही बदबू आती थी जिससे प्रार्थना करने में बहुत ही परेशानी का सामना करना पड़ता था।
इस धार्मिक कार्य का ईसाई समाज के लोगों ने नई चेयरमैन फातिमा के पति पूर्व मंत्री आबिद रजा का आभार व्यक्त करते हुए धन्यवाद दिया।