*लगातार बरसात और कार्यों में व्यस्तता के बावजूद भी डीएम ने अपने कार्यालय पहुंचकर अन्य अधिकारी और कर्मचारियों को भी दिखाया आईना*

विनय कुमार गुप्ता की रिपोर्ट

*देवरिया* जिलाधिकारी जितेंद्र प्रताप सिंह अपने ईमानदारी पूर्वक कार्यों के प्रति चर्चा में बने हैं। गुरुवार को कलक्ट्रेट कार्यकक्ष में जनता दर्शन के दौरान आने वाले प्रत्येक फरियादियों की समस्याओं की गहनता से सुनवायी की तथा उसके सम्यक समाधान के निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिए।
बीती रात से आज सुबह तक हुई लगातार बारिश के बीच जिलाधिकारी आज प्रातः 10 बजे अपने कार्यकक्ष में पहुॅचें। विषम मौसमी स्थितियों के बीच फरियादी जिलाधिकारी की प्रतीक्षा कर रहे थे। जिलाधिकारी को देख उन्होने राहत की सांस ली और अपनी समस्याओं के समाधान की आस बंधी। बता दें कि आज तहसील स्तर के विभिन्न विभागों के अधिकारी और कर्मचारी कार्यालयों में नहीं पहुंचे थे जबकि जिलाधिकारी ने प्रत्येक फरियादी की समस्याओं को ध्यानपूर्वक सुना और उसके निराकरण के लिए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए। आज कुल 17 प्रकरण जनता दर्शन के दौरान आये।
जिलाधिकारी श्री सिंह ने कहा कि भारी बारिश के बावजूद फरियादियों का आना प्रशासन के प्रति उनकी उम्मीद को व्यक्त करता है, ऐसे में उनकी आशाओं पर खरा उतरने के लिए हर संभव प्रयास किया जायेगा तथा उनकी समस्याओं का त्वरित समाधान किया जायेगा। जिलाधिकारी ने कहा कि जन समस्याओं का त्वरित निस्तारण एवं आईजीआरएस में आने वाले सभी प्रकरणों का प्राथमिकता के साथ निस्तारण करना अनिवार्य है। सभी अधिकारी शिकायती प्रकरणों/समस्याओं का निस्तारण प्राथमिकता के साथ सुनिश्चित करेगें। इसमें किसी भी प्रकार की कोताही बरतने पर कडी कार्रवाई की जायेगी।