डॉ शशि कांत सुमन
मुंगेर जिले के धरहरा प्रखंड के लड़ैयाटांड़ थाना क्षेत्र के लकडकोला गांव में पारिवारिक विवाद में एक वृद्ध की कुल्हाड़ी काटकर नृशंस हत्या कर दी। घटना की जानकारी मिलते ही लड़ैयाटांड़ थानाध्यक्ष नीरज कुमार ठाकुर ने शव को अपने कब्जे में लेते हुए पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल मुंगेर भेज दिया है। वृद्ध की हत्या से परिजनों में कोहराम मच गया है। बताया जाता है कि मुंगेर जिले के धरहरा प्रखंड के लड़ैयाटांड़ थाना क्षेत्र के लकडकोला गांव में पारिवारिक विवाद में मधुसूदन सोरेन के पुत्र राम सोरेन 60 वर्षीय वृद्ध की कुल्हाड़ी से काटकर नृशंस हत्या कर दी है। पुलिस ने शव को उसके घर से ही बरामद किया है। घटना की उद्भेदन को पुलिस ने पड़ोसियों व परिजनों से पूछताछ की है। इस बावत लड़ैयाटांड़ थानाध्यक्ष नीरज कुमार ठाकुर ने बताया कि वृद्ध की कुल्हाडी से काटकर हत्या की गई है। मामले की तहकीकात की जा रही है। जल्द ही मामले का खुलासा किया जाएगा।