✍️Mrityunjay vishard

🟥देवरिया
सिक्किम हादसे में दिवंगत हुए सैनिकों को अखिल भारतीय पूर्व सैनिक सेवा परिषद देवरिया के पूर्व सैनिकों द्वारा संगठन के जिला अध्यक्ष कर्नल अरुण प्रकाश पांडेय जी के नेतृत्व में एक शोक सभा का आयोजन कर श्रद्धांजलि अर्पित किया गया।
इस अवसर पर संगठन उपाध्यक्ष कैप्टेन जय राम बैठा , संगठन महा सचिव नायक प्रभाकर मणि त्रिपाठी, संगठन कोषाध्यक्ष सूबेदार मेजर व्यास मिश्र, कैप्टेन रमेश सिंह , कैप्टेन सुभाष चन्द्र सिंह, कैप्टेन संजय तिवारी, चीफ ई ए पी
जे पी प्रजापति, एन के मिश्र , डॉक्टर दिनेश मिश्र, आदि अनेकों पूर्व सैनिक उपस्थित रहे।
संगठन अध्यक्ष कर्नल अरुण प्रकाश पांडेय ने कहा की हमारी संवेदनाएं दिवंगत साथियों के परिवार से है। हमारे सैनिक परिवार की यह बहुत बड़ी क्षति है।
दिवंगत सैनिको के प्रति दो मिनट मौन रख कर मृतात्माओ की शांति हेतु प्रार्थना की गई।