✍️जी. पी. दुबे
संवाददाता
9721071175

🟥बस्ती 7 जुलाई जिलाधिकारी प्रियंका निरंजन ने बताया है कि जनसुनवाई में जनता द्वारा प्रस्तुत जिन शिकायती प्रकरणों को थाना दिवस पर कार्यवाही,निस्तारण हेतु प्रार्थना पत्र प्रेषित किए है, ऐसे प्रार्थना पत्रों पर कार्यवाही की समीक्षा,निस्तारण हेतु नोडल अधिकारी नियुक्त किए गए हैं|
मुख्य विकास अधिकारी थाना पैकोलिया, अपर जिलाधिकारी कप्तानगंज, मुख्य राजस्व अधिकारी कलवारी, अतिरिक्त उप जिलाधिकारी नगर, उप जिलाधिकारी हर्रैया थाना हर्रैया, उप जिलाधिकारी न्यायिक छावनी, अपर उप जिलाधिकारी दुबौलिया, उप जिलाधिकारी सदर मुण्डेरवा, उप जिलाधिकारी भानपुर सोनहा, उप जिलाधिकारी रूधौली थाना रूधौली, तहसीलदार सदर लालगंज, तहसीलदार हर्रैया परसरामपुर, तहसीलदार भानपुर गौर, तहसीलदार रूधौली को थाना वाल्टरगंज में नोडल अधिकारी के रूप में तैनात किया है।
उन्होने कहा की सभी नोडल अधिकारी प्रार्थना पत्र के निस्तारण की समीक्षा कर उनको रिपोर्ट उपलब्ध करायेगें।