🟥रुद्रपुर देवरिया
रंगो के महापर्व होली, एवं शबे-बारात त्योहार पर प्रशासनिक व पुलिस अधिकारियों और राजनीतिक दलों से जुड़े प्रमुख नेताओं ने शांति और सौहार्द बनाए रखने की अपील की और त्योहारों की सभी क्षेत्रवासियों को बधाई दी है।
उप जिलाधिकारी ध्रुव कुमार शुक्ला ने त्योहारों को शांति और सौहार्द के साथ मनाने की आम जनता से अपील किया है उन्होंने कहा है कि त्योहार हमें आपस में सद्भावना और एकता बनाए रखने का संदेश देते हैं, इस परंपरा को बनाए रखना हम सभी नागरिकों की भी जिम्मेदारी है।

 

क्षेत्राधिकारी पंचम लाल ने भी त्योहारों की शुभकामना देते हुए आम जनता को गंगा जमुनी तहजीब को बनाए रखने की अपील की गई है। उन्होंने कहा कि त्योहारों पर शांति और सौहार्द बनाए रखने के लिए पुलिस बल के जवान मुस्तैद हैं। कोतवाली प्रभारी निरीक्षक उमेश कुमार बचपेयी ने भी त्योहारों पर सौहार्द बनाने की अपील की है।
वही निवर्तमान चेयरमैन प्रतिनिधि वीरेंद्र शर्मा ने आम लोगों से त्योहारों को शांति पूर्ण मनाने की अपील की है।
क्षेत्रीय विधायक जयप्रकाश निषाद, पूर्व चेयरमैन सुभाष चन्द्र मद्धेशिया, समाजसेवी मनमथ त्रिपाठी, महेश वर्मा, समाजवादी पार्टी के नेता लल्लन गुप्ता, भाजपा नेता राजीव गुप्ता,पूर्व चेयरमैन छट्ठेलाल निगम, सुधांशु मौली ओझा,विनोद गुप्ता, ईO सुशील चन्द्र गुप्त, मदनपुर के ग्राम प्रधान अली आजम, ब्यापारी नेता इजहार खान, और बसपा नेता इमरान खान ने भी जनता को त्योहारों की बधाई देते हुए आम लोगों से शांति और सौहार्द बनाने की अपील की है।