✍️जी. पी. दुबे
संवाददाता
9721071175

🟥बस्ती 27 जून पुरानी बस्ती थाना क्षेत्र के अंतर्गत नेशनल हाईवे पर रुधौली गांव के समीप गोरखपुर के तरफ से आ रही तेज रफ्तार अनियत्रित कार ने दो पहिया वाहन को जोरदार टक्कर मारी |

टक्कर इतना भीषण था कि दोपहिया वाहन सवार की मौके पर ही मौत हो गयी |
मृतक वाल्टरगंज थाना क्षेत्र के गणेशपुर के रहने वाले बताए जा रहे हैं |
सूचना पर पहुंची पुरानी बस्ती पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम हेतु भेज दिया |
मिली जानकारी के अनुसार चार पहिया सवार गोरखपुर से हिमांचल जा रहे थे | दुर्घटना के बाद चालक समेत फरार हो गए |