🟥विनय कुमार गुप्ता।

🟠रुद्रपुर देवरिया। नगर के भरटोला वार्ड के सड़क हादसे की शिकार हुई तीन महिला मृतात्माओं को शुक्रवार रात ब्रह्मभोज के दैरान उपस्थित लोगो ने भवभीनी श्रद्धांजलि दी।
बताते चले कि उपनगर के भरटोला वार्ड निवासी अधिवक्ता आनन्द प्रकाश मिश्र की पत्नी,त्रिशूला देवी, बड़े भाई चंद्रप्रकाश मिश्र की पत्नी गीता देवी, छोटे भाई श्रीप्रकाश मिश्र की पत्नी प्रमिला देवी की 22 मई को मैरवा के हरेराम बाबा के स्थान पर मुंडन संस्कार के लिए जाते समय रास्ते मे कार की ट्रक से टक्कर में निधन हो गया था। निधन के पश्चात शुक्रवार को उनके निवास स्थान पर ब्रह्मभोज का आयोजन हुआ जिसमे तीनो मृतात्माओं के चित्र पर उपस्थित लोगों ने पुष्प अर्पित करके उन्हें भवभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की। एक ही परिवार के तीन महिलाओं की श्रद्धांजलि देने के दौरान दिवंगत आत्माओं के चित्र देखकर सभी की आंखे डबडबा गयी, नम आंखों से लोगो ने उन्हें श्रद्धा सुमन अर्पित किया। जिसमे चिल्लूपार बिधानसभा के पूर्व बिधायक विनय शंकर तिवारी, बरहज विधायक दीपक मिश्रा उर्फ शाका बाबा, नगर पंचायत बसपा नेता मनमथ त्रिपाठी, मदन मोहन त्रिपाठी, मनोज त्रिपाठी, कांग्रेस नेता आचार्य मनोज पांडे, पंडित अनूप शुक्ला, रुद्रनाथ मिश्रा, एडवोकेट विनय शुक्ला, वार्ड सभासद राजन चौधरी, सत्येंद्र रावत आदि लोग शामिल रहे। पूर्व सभासद सौरभ मिश्रा ने सभी के प्रति आभार जताया।