✍️ANA/S.K.Verma

🟥खगड़िया। बिहार राज्य में इंटर साइंस की परीक्षा में प्रथम स्थान प्राप्त करने वाली आर लाल कॉलेज, खगड़िया की छात्रा आयुषी नंदन को कुल 474 अंक मिला। 94.8 प्रतिशत अंक के साथ साइंस में बिहार टॉपर बनी। ज़िला पदाधिकारी डॉ आलोक रंजन घोष, अनुमंडल पदाधिकारी अमित अनुराग, बिहारी पॉवर ऑफ इंडिया के चेयरमैन डॉ अरविन्द वर्मा, महिला पत्रकार इन्दु प्रभा, सदर अस्पताल के काउंसलर अभिलाष, परिवार परामर्श केन्द्र की कोऑर्डिनेटर अभिलाषा तथा चंद्रशेखर मंडल ने आय़ुषी को बधाई एवं शुभकामनाएं दी। जिले के मानसी प्रखंड अंतर्गत मटिहानी ग्राम वासी आयुषी मैट्रिक की परीक्षा में भी राज्य में 9वां रैंक हासिल की थीं। प्राप्त जानकारी के अनुसार आयुषी नंदन के पिता सर्वेश कुमार सुमन उर्फ विकास किसान हैं। इसके साथ साथ दूध का व्यापार भी करते हैं। उनकी माता अमीसा कुमारी गृहणी हैं। बिहारी पॉवर ऑफ इंडिया के चेयरमैन डॉ अरविन्द वर्मा ने कहा आयुषी ने पूरे बिहार में खगड़िया का मान बढ़ा दिया। डीएम डॉ आलोक रंजन घोष ने आयुषी नंदन को सम्मानित भी किया।