✍️जी पी दुबे
संवाददाता
97210 711 75

⭕बस्ती 17 जुलाई जिलाधिकारी प्रियंका निरंजन तथा पुलिस अधीक्षक गोपाल कृष्ण चौधरी द्वारा बस्ती के भदेश्वर नाथ मंदिर तथा संत कबीर नगर के तामेश्वर नाथ मंदिर पर हेलीकॉप्टर द्वारा संयुक्त रूप से पुष्प वर्षा की गयी |

शासन द्वारा उपलब्ध कराए गए हेलीकॉप्टर द्वारा जिला अधिकारी तथा पुलिस अधीक्षक ने पुलिस लाइन बस्ती से उड़ान भरकर भदेश्वर नाथ एवं तामेश्वर नाथ मंदिर पर आज सोमवार को आए हुए कांवरियों के ऊपर पुष्प वर्षा किया |
इसके पहले मंडलायुक्त अखिलेश सिंह तथा पुलिस महा निरीक्षक बस्ती परिक्षेत्र आर.के. भारद्वाज द्वारा पुष्प वर्षा कार्यक्रम की तैयारी की समीक्षा की गयी |
अपर जिलाधिकारी कमलेश चंद्र, अपर पुलिस अधीक्षक दीपेंद्र नाथ चौधरी, उप जिलाधिकारी सदर विनोद पांडे तथा अन्य अधिकारियों कर्मचारी उपस्थित रहे |