✍️उमानाथ यादव 29 सितंबर2022

🟥रायबरेली – जनपद के डलमऊ विकासखंड परिसर में अटेवा के संयोजक प्रकाश चंद यादव के नेतृत्व में ग्राम पंचायत विकास अधिकारी ने विकास परिसर में सदस्यता ग्रहण किया और बताया कि पुरानी पेंशन बहाली को लेकर हम लोग सदैव एकत्र रहे हैं और एक रहेंगे तथा सरकार से अपनी पुरानी पेंशन बहाली की मांग को लेकर आंदोलित होंगे क्योंकि तीन राज्य राजस्थान छत्तीसगढ़ झारखंड की सरकारों में कर्मचारियों की पुरानी पेंशन बहाली की मांग को बहाल कर दिया है लेकिन उत्तर प्रदेश सरकार के अलावा कई राज्य एवं केंद्र सरकार ने पुरानी पेंशन बहाली को लेकर अपना अड़ियल रुख अपना लिया है ऐसे में हम सभी कर्मचारी एकजुट होकर सरकार के खिलाफ लड़ाई लड़ते रहेंगे। इस मौके पर सदस्यता अभियान मैं सदस्यता लेने वालों में ग्राम पंचायत विकास अधिकारी संघ के जिला अध्यक्ष सुशील यादव एडीओ पंचायत कैलाश नाथ पटेल अशोक यादव सुनील कुमार अनुराग यादव सुनील भास्कर गौरव सिंह प्रकाश चंद शर्मा दिनेश कुमार प्रेमचंद पुष्पेंद्र कुमार सहित कई अन्य कर्मचारियों ने सदस्यता ग्रहण किया