🟥विनय कुमार गुप्ता।

🟠(देवरिया) । गुरुवार को जिला युवा उत्सव 2023 का भव्य आयोजन संत विनोबा डिग्री कॉलेज देवरिया के प्रांगण में किया गया। जहां विभिन्न विभागों द्वारा स्टाल लगाए गए तथा उससे सम्बंधित जानकारी लोगों को दी गयी। इस दौरान पॉलिटेक्निक कॉलेज देवरिया व रेडक्रॉस सोसाइटी शाखा देवरिया द्वारा लगाए गए स्टॉल, लोगों के आकर्षण का केन्द्र रहा । इंडियन रेडक्रॉस सोसाइटी उत्तर प्रदेश शाखा के उपसभापति अखिलेन्द्र शाही की देख-रेख में स्टॉल लगाया गया, जिसमें रेडक्रास की गतिविधियों को प्रदर्शित किया गया था ।जिला युवा उत्सव 2023 कार्यक्रम का उद्घाटन जिलाधिकारी जितेंद्र प्रताप सिंह द्वारा फीता काटकर किया गया। विभिन्न विभागों के स्टाल के निरीक्षण के बाद जिलाधिकारी महोदय रेडक्रास के स्टॉल पर पहुँचे। यहाँ इंडियन रेडक्रास सोसायटी उत्तर प्रदेश के उपसभापति/देवरिया शाखा सचिव श्री अखिलेन्द्र शाही और इंडियन रेडक्रास सोसायटी देवरिया के प्रबंध समिति के सदस्य नवनीत अग्रवालदेवरिया सदर विधायक शलभ मणि त्रिपाठी ने अखिलेन्द्र शाही जी से विस्तृत जानकारी ली। देवरिया के आजीवन सदस्य हिमांशु कुमार सिंह ने गौरया संरक्षण का संदेश देते हुये संत विनोबा डिग्री कॉलेज के हिन्दी विभाग के विभागाध्यक्ष डॉ शैलेन्द्र राव जी एवम NCC की एक कैडेट को टेराकोटा से बना घरौंदा उपहार स्वरूप दिया। कार्यक्रम के आयोजन में नेहरू युवा केन्द्र के जिला समन्वयक विकास तिवारी की विशेष भूमिका रही। उन्होंने अपने सदस्यों के साथ पूरे आयोजन को व्यवस्थित रूप से संचालित किया और सभी आगन्तुकों के प्रति आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर इंडियन रेडक्रास सोसायटी देवरिया के उप संरक्षक विष्णु अग्रवाल,आजीवन सदस्य अनिल तिवारी, अवध किशोर चौधरी, हिमांशु कुमार सिंह, साहू विशाल कुमार गुप्ता, डॉ0 संजय गुप्ता, राणा प्रताप सिंह, रमेश कुमार सोनी, दीपिका सिंह, डॉo भावना सिन्हा, हिमांशु कुमार तिवारी, राजेंद्र प्रसाद जायसवाल, सोहेल अंसारी, अवनीश मिश्रा, तारकेश्वर विश्वकर्मा, सोनी रावत, बाल विनोद चौरसिया, अभिनव सिंह, डॉo नरेंद्र प्रजापति, रविकांत मणि त्रिपाठी, ऋषिकांत मणि त्रिपाठी आदि उपस्थित रहे।