अमेठी। भाजपा राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य व वरिष्ठ नेत्री रश्मि सिंह ने अमेठी विधानसभा के विभिन्न गाँवों का तूफानी दौरा किया। गांव गांव जाकर किया नुक्कड़ सभाएं की और लोगों की समस्याओं से रूबरू हुई।

आगामी विधानसभा चुनाव के मद्देनजर रश्मि सिंह की तैयारियां जोरों पर चल रही हैं। पिछली बार भी अमेठी विधानसभा से भाजपा के टिकट की प्रबल दावेदार थीं।

आगामी विधानसभा चुनाव में रश्मि सिंह को भाजपा का सबसे मजबूत प्रत्याशी माना जा रहा है।
रश्मि सिंह का गांव गांव से है बड़ा जुड़ाव है। वे जमीनी नेता मानी जाती है।

अपने दौरे के दौरान रश्मि सिंह ने कहा कि वीवीआईपी सीट होने पर भी अमेठी को उतना नही मिला जिसका वह हकदार रही है। जमीनी स्तर पर भाजपा सरकार की नीतियों व योजनाओं को पहुंचाने के लिये जमीन से जुड़े नेता की जरूरत है।