🟥वीरेंद्र सिंह

🛑अमेठी। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के मार्गदर्शन में देश के लिए बलिदान देने वालों शहीदों के सम्मान में चल रहे मेरी माटी मेरा देश अभियान के अंतर्गत तिलोई तहसील क्षेत्र के पिपरी अहमदाबाद गांव सभा में पहुंच कर क्षेत्रीय विधायक एवं उत्तर प्रदेश सरकार के राज्य मंत्री राजा मयंकेश्वर शरण सिंह ने ग्राम पंचायत पिपरी अहमदाबाद के प्रधान सतीश कुमार यादव एवं भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ चुटकी भर मिट्टी/चावल को अमृत कलश में एकत्रित किया और लोगों को पंच प्रण की शपथ भी दिलाया।
इस दौरान स्वास्थ्य मंत्री मयंकेश्वर शरण सिंह ने कहा कि आजादी के 75 वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में,आजादी का अमृत महोत्सव जन नेतृत्व की पहल के रूप में मनाया जा रहा है। मोदी सरकार ने इसी उत्सव की निरंतरता में मेरी माटी मेरा देश अभियान का भी आजादी के रणबाकुरों के सम्मान में शुरू किया है।
पिपरी अहमदाबाद के प्रधान प्रतिनिधि सतीश कुमार यादव ने कहा कि इस अभियान में धरती माता को हरा-भरा बनाने के लिये 75 पौधे लगाकर जगह-जगह अमृत वाटिका की स्थापना भी किया जा रहा है। इस मौके पर तिलोई ब्लाक प्रमुख प्रतिनिधि कृष्ण कुमार सिंह मुन्ना ने कहा कि यह अभियान हम सभी गर्व की अनुभूति करा रहा है।
मेरी माटी मेरा देश अभियान के तहत रविवार को प्रदेश सरकार के राज्यमंत्री राजा मयंकेश्वर शरण सिंह ने सिंहपुर ब्लाक के गांव फत्तेपुर, पिपरी अहमदाबाद, कोटवा गांव में घर घर जनसम्पर्क कर अमृत कलश में मिट्टी संग्रहित किया। ग्रामीणों द्वारा निकाली गई तिरंगा यात्रा में भारत माता की जय का गूंजा नारा।इस मौके पर ब्लाक प्रमुख प्रतिनिधि कृष्ण कुमार सिंह उर्फ मुन्ना सिंह, धर्मेश मिश्रा, ग्राम प्रधान अनुराग मिश्रा, मोहम्मद फारुक, सतीश यादव के अलावा मोहम्मद तौकीर सुनीता अर्चना, राम खेलावन,राजू अंशु,सीतापती सहित तमाम लोग मौजूद रहे।