बच्चो को दी गई ट्रॉफी और प्रमाण पत्र

बच्चो ने बड़े उत्साह से किया प्रतिभाग,

देवरिया

जनपद स्तरीय राष्ट्रीय आविष्कार अभियान के अंतर्गत विज्ञान प्रदर्शनी का आयोजन डायट रामपुर कारखाना में किया गया। कार्यक्रम का उद्घाटन
प्राचार्य अनिल कुमार सिंह ने किया।
उसके बाद मंच पर बैठे सभी अतिथियों का जिला समन्वयक स्वप्नेश मंगलम,एकेडमिक रिसोर्स पर्सन के जिलाध्यक्ष बिपिन दुबे,नसरुद्दीन अंसारी, एस आर जी आदित्य नारायण गुप्त ने माला पहनाकर,शीला चतुर्वेदी ने पुष्प गुच्छ देकर स्वागत किया।
जिसमे ब्लॉक के विभिन्न विद्यालयों से आए छात्र छात्राओं ने भाग लिया।कार्यक्रम का संचालन एस आर जी डाo आदित्य नारायण गुप्त ने किया।
विभिन्न ब्लॉकों से लगभग एक सौ से अधिक बच्चो ने अपने प्रतिभा से सभी को प्रभावित किया। डायट और राजकीय विद्यालय की चयन समिति ने प्रत्येक टेबल पर जाकर बच्चो के माडल देखे और उससे संबंधित प्रश्न पूछे जिसे बच्चो ने बड़े ही सहज तरीके से जवाब दिया। ब्लॉक के विज्ञान शिक्षको ने भी अपने बच्चो का उत्साहवर्धन किया। जिसमे पूर्व माध्यमिक विद्यालय पथरदेवा से राधेश्याम जायसवाल प्रथम, संविलियन विद्यालय नोनिया छापर रामपुर का खाना से प्रांशु मिश्रा द्वितीय ,संविलियन विद्यालय साहवा देसई देवरिया से वर्षा मद्धेशिया तृतीय, जोगम गौरी बाजार सुष्मिता निषाद, कन्या पूर्व माध्यमिक विद्यालय मझौली राज सलेमपुर से कीर्ति गुप्ता ,पूर्व माध्यमिक विद्यालय गोठा रसूलपुर देसही देवरिया से अमृता , सहवा देसही देवरिया से काजल सिंह ,पूर्व माध्यमिक विद्यालय देवघाट पथरदेवा से अर्चना गुप्ता ,संविलियन विद्यालय सहवा देसही देवरिया से सूरज गौड़, पूर्व माध्यमिक विद्यालय शाहपुर शुक्ल पथरदेवा से अंकुश ,पूर्व माध्यमिक विद्यालय बंजरिया पथरदेवा से अतुल सिंह , बरहज से आकांक्षा गुप्ता टॉप टेन में जगह बनाने में कामयाब रहे।जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी देवरिया हरिश्चंद नाथ ने बच्चो को विज्ञान के महत्व को बताया ।वैज्ञानिक सोच विकसित करने में विज्ञान शिक्षको की महत्वपूर्ण भूमिका है इसलिए सकारात्मक सोच से बच्चो को तैयार करे।डायट प्राचार्य अनिल कुमार सिंह ने कहा विद्यालय को बेहतर बनाने में अध्यापक बच्चो से भावनात्मक लगाव रखे ।बच्चे बहुमुखी प्रतिभा के धनी होते है। इनकी ऊर्जा को सही दिशा देकर इन्हे आप बहुत आगे ला सकते है।बच्चो के द्वारा बनाए गए माडल को देखकर वरिष्ठ डायट प्रवक्ता अमित कुमार सिंह ने कहा इससे इनकी वैज्ञानिक सोच का पता चलता है।सभी बच्चो को प्रमाण पत्र वितरित किया गया।टॉप टेन बच्चो को विशेष पुरस्कार दिए।
कार्यक्रम में डायट प्रवक्ता परशुराम यादव,सीमा सिंह ,खंड शिक्षा अधिकारी देसई देवरिया महेंद्र प्रसाद, पथरदेवा ब्लॉक से गोपाल शरण मिश्र मौजूद रहे। विज्ञान शिक्षक ईश्वरचंद, केके गुप्त,शाहिद ,सुरेंद्र पुरी,आशुतोष त्रिपाठी,प्रीति स्वर्णकार,अवधेश तिवारी,धीरेंद्र दिवेदी रवि प्रताप ,कार्यालय सहायक सत्यम श्रीवास्तव मौजूद रहे।