🟥 संत कबीर नगर / जिले के ग्राम नौगो के विवेक यादव पुत्र कुलदीप यादव का कनिष्ठ विद्युत अभियंता पद पर चयन हुआ है। कनिष्ठ अभियंता (इलेक्ट्रिकल, मैकेनिकल, इलेक्ट्रॉनिक्स कंट्रोल एंड इंस्ट्रुमेंटेशन, कंप्यूटर) पदों की 196 रिक्तियों की भर्ती के लिए लिखित परीक्षा आयोजित 21, 24, 25 अक्टूबर और 1 नवंबर 2021 उत्तर प्रदेश राज्य विद्युत उत्पादन निगम लिमिटेड द्वारा आयोजित की गई थी। जिसमे लाखों विद्यार्थी सम्मिलित हुए थे। जिसमे मेंहदावल तहसील के निवासी कुलदीप यादव के पुत्र विवेक यादव को उत्तर प्रदेश राज्य विद्युत निगम लिमिटेड की कनिष्ठ अभियंता भर्ती परीक्षा 2021 में सफलता प्राप्त हुई है। इससे पहले यूपीपीसीएल , कनिष्ठ अभियंता पद पर भी चयन हो चुका है। बचपन से ही मेधावी विवेक यादव ने विश्व भारती इंटर कॉलेज से 2015 में इंटर 82फीसदी अंको से उत्तीर्ण किया। और अपनी कक्षा में प्रथम स्थान हासिल किया उसके बाद महाराणा प्रताप पॉलीटेक्निक गोरखपुर से इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग में 2018 में डिप्लोमा किया। इससे पहले इनका चयन हिन्दुस्तान उर्वरक रसायन लिमिटेड गोरखपुर प्रोजेक्ट में हुआ था और वहा अवर अभियंता के पद पर कार्यरत है।अपनी सफलता का श्रेय अपनी माता श्रीमती हेमवंती देवी व पिता कुलदीप यादव तथा मार्गदर्शन श्रेय एक्सीलेंटविजन टेक्निकल एकेडमी की इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग की विभागाध्यक्षा पारुल श्रीवास्तव को देते हैं।चार भाई में दूसरे विवेक यादव की लगातार सफलता पर गांव के लोग गौरवांवित महसूस कर रहे हैं। विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी करने वाले छात्रों को विवेक यादव ने एक संदेश दिया कि वर्तमान प्रतियोगी परीक्षाओं में सफलता के लिए कठिन परिश्रम के साथ सतत प्रयास और धैर्य की आवश्यकता है।