विनय कुमार गुप्ता की रिपोर्ट
रुद्रपुर देवरिया।
गोपाष्टमी पर्व के अवसर पर पंडित श्री कृष्ण उपाध्याय महिला महाविद्यालय रूद्रपुर के परिसर में बुधवार को गौ रक्षक दल के प्रान्त अध्यक्ष भाजपा बिधान सभा क्षेत्र के नेता मोहन उपाध्याय के नेतृत्व में 21 गौ माता का पूजन अर्चन कर गौ पालको को अंग वस्त्र भेंट किया गया। इस दौरान संकल्प लिया गया कि हर किसान के खूंटे पर देशी गौ माता को पाला जाय तथा उपस्थित गणमान्य व्यक्तियों ने भारत के लोकप्रिय व यशस्वी प्रधानमंत्री माननीय नरेन्द्र मोदी जी और प्रदेश के लोकप्रिय और विकास की नई पहचान देने वाले मुख्यमंत्री माननीय श्री योगी आदित्यनाथ से मांग किया गया कि गौ माता को राष्ट्रीय पशु घोषित किया जाय। साथ ही साथ गौ माता से होने वाले लाभ के बारे में भी विस्तार से चर्चा की गई। इस अवसर पर पूर्व जिला उपाध्यक्ष व भाजपा नेता संगमधर दिवेदी, मण्डल अध्यक्ष रामसन्तोष शुक्ला, भैभव सिंह, झबलु पांडेय , मदन उपाध्याय , तुसार कांत पाठक , अजय साहनी, नछत्तर राजभर, रतन शुक्ला , शअरविंद शुक्ला दिनेश त्रिपाठी , सहित भारी संख्या में गणमान्य लोग उपस्थित रहे।