✍️वीरेंद्र सिंह

सरकार के 9 साल पूरे होने पर प्रेसवार्ता कर गिनाई उपलब्धियां

🟥तिलोई (अमेठी)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सेवा, सुशासन, गरीब कल्याण के सफलतम नौ साल पूर्ण होने पर विकास खंड सभागार में आयोजित प्रेस वार्ता में प्रदेश सरकार के स्वास्थ्य एवं चिकित्सा शिक्षा राज्यमंत्री मयंकेश्वर शरण सिंह ने सरकार की उपलब्धियां गिनाई और महासम्पर्क अभियान चलाकर हर व्यक्ति तक उपलब्धियों को पहुंचाने की बात कही।
राज्यमंत्री ने प्रधानमंत्री के नेतृत्व में केंद्र सरकार के गरीब कल्याण को समर्पित नौ वर्ष पूर्ण हो रहे हैं। इस अवधि में गरीब के लिये पक्का घर, शुद्ध पेयजल, शौचालय,3 उज्जवला योजना और राशन की उपलब्धता सुनिश्चित हुई। किसान सम्मान निधि से देश के किसानों की अर्थव्यवस्था मजबूत हुई। राज्यमंत्री ने कहा कि महासम्पर्क अभियान की सफलता के लिये प्रत्येक कार्यकर्ता को जुटना है। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली भाजपा सरकार के नौ वर्ष पूरे होने पर पार्टी के पदाधिकारी व कार्यकर्ता हर व्यक्ति तक उनकी उपलब्धियों को पहुंचायेंगे। इसके लिये महासम्पर्क अभियान चलाया जा रहा है। इसके तहत तीस जून तक विभिन्न कार्यक्रमों के जरिये प्रत्येक नागरिक से सम्पर्क व संवाद किया जा रहा है। राज्यमंत्री ने तिलोई स्थित जिला रेफरल अस्पताल का निर्माण हुआ मेडिकल कालेज निर्माण के लिये टेंडर जारी हो गया है और नर्सिंग कालेज के लिये भूमि तलाशी जा रही है। उन्होंने कहा कि आने वाले समय में तिलोई मेडिकल हब बनेगा। इस मौके पर ब्लाक प्रमुख पति कृष्ण कुमार सिंह मुन्ना, प्रधान संघ के जिलाध्यक्ष वीरेन्द्र कुमार तिवारी, दिनेश सिंह, भाष्कर सिंह, संतोष तिवारी, ध्रुवराज पासी, विनोद मौर्या, प्रदीप सिंह, मोनू जायसवाल, सत्य नारायण सिंह, दिग्विजय सिंह, सहित अन्य तमाम ग्राम प्रधान व क्षेत्र पंचायत सदस्य मौजूद रहें।

फोटो। प्रेसवार्ता के दौरान सरकार की उपलब्धियां बताते राज्यमंत्री मयंकेश्वर शरण सिंह।