🟥डॉ शशि कांत सुमन

मुंगेर। 75 वां गणतंत्र दिवस समारोह की तैयारी को लेकर संग्रहालय सभागार में जिला पदाधिकारी नवीन कुमार की अध्यक्षता में बैठक की गयी। हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी मुख्य कार्यक्रम पोलो मैदान की जायेगी। कोविड 19 संक्रमण के मद्देनजर समारोह का आयोजन किया जायेगा। सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करते हुए आगंतुकों की संख्या कम से कम किया जायेगा। आमजन को आमंत्रित नहीं किया जायेगा। इसी लिए पूरे कार्यक्रम फेसबुक लाइव करने का निर्देश दिया गया है ताकि घर बैठे लोग जिला प्रशासन गणतंत्र दिवस को देख सके। मुख्य अतिथि एवं अन्य महानुभावों को ई-कार्ड के माध्यम से आमंत्रित किया जायेगा। झांकियों को न्यून करते हुए इनकी संख्या 06 की गयी है। जिला स्वास्थ्य समिति, शिक्षा, उत्पाद, कल्याण, पीएचईडी एवं आईसीडीएस की झांकियां प्रदर्शित की जायेगी। परेड में भाग लेने वाले जवानों के बीच सोशल डिस्टेंसिंग का पालन किया जायेगा। सीनियर एनसीसी, बीआरएम कॉलेज के महिला, डीएपी, बीएमपी, महिला बटालियन परेड में शामिल होगे। किसी भी तरह का सांस्कृतिक संध्या का आयोजन नहीं किया जायेगा। महादलित टोलों में बुजुर्ग सदस्य द्वारा हर साल की भांति इस बार भी झंडोत्तोलन किया जायेगा। जिला कल्याण पदाधिकारी एवं जिला शिक्षा पदाधिकारी को निर्देश दिया गया कि विकास मित्रों को अपने पंचायतों के महादलित टोलों में गणतंत्र दिवस समारोह की पूरी तैयारी कर लेंगे। उन्हें यह जिम्मेवारी दी गयी कि टोलों के सभी बच्चों की साफ सफाई बाल एवं नाखून कटाई कराएंगे। गणतंत्र दिवस एवं राष्ट्रगान के संबंध में महत्व को बताएंगे। सभी विकास मित्र कल से धूम धूम कर अपने टोलों का निरीक्षण कर तैयारी शुरू करेंगे। सभी महिलाएं एवं पुरुष मास्क में रहे यह सुनिश्चित करें। 20 जनवरी से परेड का पूर्वाभ्यास किया जायेगा। 24 जनवरी को फाइनल परेड रिहर्सल किया जायेगा। सर्वश्रेष्ठ झांकी एवं परेड को पुरस्कृत किया जायेगा। मुख्य कार्यक्रम सह झंडोत्तोलन कार्यक्रम पूर्वाहन 09ः05 में पोलो मैदान में किया जायेगा। पोलो मैदान में पानी, मास्क, सेनेटाइजर, साफ सफाई की व्यवस्था सुनिश्चित करने का निर्देश संबंधित पदाधिकारी को दिया गया। बैठक में अनुमंडल पदाधिकारी सदर खुशबू गुप्ता, पुलिस उपाधीक्षक मुख्यालय, सिविल सर्जन, जिला परिषद अध्यक्ष साधना देवी, उप विकास आयुक्त संजय कुमार, प्रभारी सामान्य शाखा सचिन कुमार, चैम्बर ऑफ काॅमर्स के सदस्य एवं अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे।