✍️ संसार पाठक

🟥 मीरजापुर – 24 वीं मण्डलीय माध्यमिक विद्यालयीय एथलेटिक्स एवं सांस्कृतिक प्रतियोगिता 2022-23 में शान्ति निकेतन इण्टर कॉलेज, पचोखरा, मीरजापुर की कक्षा 10 वीं की छात्रा ,जिसे खेल क्रान्ति अभियान द्वारा खेल में पारंगत किया जा रहा है, 24 वीं मंडलीय माध्यमिक विद्यालय एथलेटिक्स एवं सांस्कृतिक प्रतियोगिता 2022-23 ,श्री काशिराज महाविद्यालय इण्टर कॉलेज,औराई,भदोही के दूसरे दिन तक सम्पन्न 100 मीटर दौड़,200 मीटर दौड़ व 400 मीटर दौड़ की जूनियर बालिका संवर्ग के तीनों में प्रथम स्थान प्राप्त कर मंडलीय ब्यक्तिगत चैम्पियन बनी, चैंपियन बनी विद्यालय की बालिका को विद्यालय के अध्यक्ष, राजेन्द्र सिंह,प्रबन्धक, समर जीत सिंह , प्रधानाचार्य ,ध्रुव बिन्दु सिंह व नील रतन सिंह,संजीव कुमार मनीष सिंह , अनिल कुमार सिंह,ग्रीन गुरु जी ने हार्दिक बधाई व शुभ कामनाएं प्रदान किये है।