🟥महराजगंज आज कोल्हुई बाजार में जल निगम विभाग के जे ई अभिषेक वर्मा जी के साथ कोल्हुई उद्योग व्यापार मंडल युवा अध्यक्ष प्रिंस जायसवाल उद्योग व्यापार मंडल महाराजगंज जिले के वरिष्ठ जिला उपाध्यक्ष नदीम अहमद अब्बासी के साथ कोल्हुई में पानी सप्लाई हेतु लीकेज की समस्या पर चर्चा हुआ।
जिसके निदान हेतु जे ई अभिषेक वर्मा ने बताया कि जनवरी के अंत तक कोल्हुई में सारे लीकेज की समस्या का समाधान हो जाएगा
साथ ही साथ सरकार की जो महत्वकांक्षी योजना है हर घर नल से जल उसके अंतर्गत कोल्हुई ग्रामसभा के प्रत्येक घरों में भी पानी के नया सप्लाई हेतु नया कनेक्शन दिया जाएगा
साथ ही साथ भाजपा मीडिया प्रभारी प्रिन्स जायसवाल ने लोटन रोड पर भी पानी सप्लाई की चर्चा हुई
जिस पर जल निगम के जे ई अभिषेक वर्मा जी ने बताया कि उसके प्रस्ताव का भी सेंशन हो चुका है
जल्द ही चंदनपुर ग्राम सभा से कोल्हुई बाजार के लोटन रोड वार्ड नंबर 03,04 को भी पानी 2024 से पहले मिलना शुरू हो जाएगा