🟥विनय कुमार गुप्ता।

🟠रुद्रपुर देवरिया। तीस जून तक चलने वाले पार्टी के संपर्क अभियान के तहत शुक्रवार को ठाकुरद्वारा मंदिर पर जल शक्ति मंत्री स्वतंत्र देव सिंह ने व्यापारियों संपर्क कर भाजपा सरकार की उपलब्धियां गिनाई और मोदी के प्रति समर्थन जुटाते हुए व्यापारियों से मोबाइल के द्वारा मिस्ड कॉल कराया। इस मौके पर थोक व्यवसाई व भाजपा नेता साधु शरण जायसवाल के नेतृत्व में व्यापारियों ने उनका जोरदार स्वागत किया। इस अवसर पर कैबिनेट मंत्री स्वतंत्र देव सिंह ने कहा कि भाजपा सरकार ने नौ वर्षो के कार्यकाल के दौरान विकास का कीर्तिमान स्थापित किया है विश्व मे भारत की महाशक्ति के रूप में पहचान हुई है। श्री सिंह ने कहा कि भाजपा सरकार में सभी वर्गों का सम्मान बढ़ा व्यापारी वर्ग भाजपा के ऐतिहासिक सफर में मजबूत किरदार है।
इस अवसर पर संजय यादव जिलाध्यक्ष ,डा अंतर्यामी सिंह, का माल्यार्पण कर स्वागत किया इस मौके पर संजय सिंह, मोहन उपाध्याय, कौशल किशोर सिंह, अजय जायसवाल, सुशील निगम, जय रतन चौरसिया, सुशील मद्धेशिया, मुकेश विश्वकर्मा, श्याम जायसवाल,प्रमुख प्रतिनिधि राम सुधारे पासवान, जय बहादुर गौतम ,सुनील गुप्ता, परशुराम गुप्त इसके सिंह, मनीष गुप्ता अभिषेक शर्मा, कौशल पति पाठक, धनंजय पटवा,जितेंद्र गुप्ता, ई सुशील चन्द्र गुप्त,रमेश गुप्ता, तेज प्रताप, डा सतीश जायसवाल आदि लोग उपस्थित रहे संचालन रमेश सिंह ने किया।