🔺संत कबीर नगर /  आम आदमी पार्टी ने आगामी विधानसभा चुनाव को देखते हुए एक महत्वपूर्ण बैठक की। इस कार्यक्रम को मुख्य अतिथि के तौर पर प्रदेश सह प्रभारी व् पूर्वांचल प्रदेश अध्यक्ष अनूप पांडेय व् महिला प्रदेश अध्यक्षा नीलम यादव ने संबोधित करते हुए कहा कि आगामी 02 जनवरी 2022 को उत्तर प्रदेश में आम आदमी पार्टी के मुखिया व् राष्ट्रीय संयोजक श्री अरविंद केजरीवाल की महारैली लखनऊ में होनी है। यह रैली उत्तर प्रदेश में मिसाल कायम करेगी।श्रीमती नीलम यादव ने कहा कि इस रैली में महिलाओं के लिए सम्मान राशि, युवाओं के लिए रोजगार, बेरोजगारी भत्ता, किसानों के लिए बेहतर संसाधन की संभावनाओं को साकार करेगी।
उत्तर प्रदेश के सह प्रभारी श्री अनूप पांडेय ने कहा कि प्रदेश की जनता जंगलराज, कुशासन, भ्रस्टाचार से पीड़ित है। यहां न किसानों की सुनी जाती है न जवानों को समझा जाता है। आम आदमी पार्टी की सरकार आते ही जनता को सभी समस्याओं से निजात दिलाना ही हमारी प्राथमिकता है।
जिलाध्यक्ष रमेश यादव ने कहा कि संत कबीर नगर से आगामी केजरीवाल जी की महारैली में 10 हज़ार से अधिक कार्यकर्ता जाएंगे।
इसी क्रम में महासचिव आलोक श्रीवास्तव ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि आम आदमी पार्टी ही जनता की एक आश बची हुई है, जिसको देखते हुए आम आदमी पार्टी मजबूती से सभी 403 विधानसभा सीटो पर उम्मीदवार घोषित कर मजबूती से चुनाव लड़ने जा रही है।
उत्तर प्रदेश के प्रदेश प्रवक्ता व् गोरखपुर मंडल प्रभारी श्री संतोष दूबे ने बताया कि अभी तक हमने कुल 200 विधानसभा में कैंडिडेट घोषित कर दिए हैं, बाकी पर चर्चाएं चल रही हैं, जल्द ही बाकी बची 203 विधानसभा सीटों पर प्रत्याशियों को घोषित किया जाएगा।
इस कार्यक्रम में प्रमुख रूप से प्रबुद्ध प्रकोष्ठ प्रदेश सचिव सौम्येन्द्र प्रताप श्रीवास्तव, व्यापार प्रकोष्ठ प्रदेश उपाध्यक्ष आशीष गुप्ता, महिला प्रदेश अध्यक्षा नीलम यादव, संतोष दूबे, अनूप पांडेय, जिलाध्यक्ष रमेश यादव, जिला उपाध्यक्ष सुधीर सिंह, जिला महासचिवआलोक श्रीवास्तव, कोषाध्यक्ष बलवंत राय, अम्बिका राय, राजवंत यादव, डॉ धर्मेंद्र आर्या, ब्रह्मदेव सिंह, अजय कुमार कन्नौजिया, राम निवास मौर्य, डॉ० जी०के० सागर, समसुदजोहा अंसारी, बुलेट यादव, जनार्दन यादव, शिवम वर्मा, विश्वमूर्ति त्रिपाठी आदि लोग उपस्थित रहें।