वकील अहमद सिद्दीकी

बनकटी बस्ती.सरकार जहां एक तरफ सड़कों को गड्ढा मुक्त करने की बात करती है। वही कुछ सड़कें बदहाल पड़ी है। जिस का नजारा देखाना हो बनकटी विकासखण्ड के खैराटी कस्बे से बनकटी जाने वाली सड़क पर आइए। यह सड़क इस कदर टूटी फूटी है।कि हर जगह गड्ढे ही गड्ढे नहीं बल्कि गड्ढे में ही सड़क नजर आयेगी है। हल्की सी बारिश होने पर इन गड्ढों मे पानी भर जाता है।और अवागमन बाधित हो जाता हैं।

सोमवार को  न्यू समाचार प्लस ने पड़ताल किया तो यह हकीकत सामने आया।सड़क पर चौथे दिन सोमवार को भी जलभराव से लोगों को निजात नहीं मिल पाई है। रामाज्ञा चौरासिया के घर के सामने जलभराव है। लेकिन कोई भी अधिकारी ध्यान नहीं दे रहे हैं।इस सड़क पर अब भी कई जगह घुटनो तक पानी लगा हुआ है। सड़क पर आने जाने वाले लोगों ने बताया कि गड्डो मे पानी होने से सड़क का अनुमान ही नहीं लग पा रहा है। और गिरकर घायल हो जा रहे हैं। गांव में जल निकासी की समस्या लोगों के लिए मुसीबत बन गई है। मोनू ने बताया कि यहां बिन बरसात के सड़कों पर घरों का गंदा पानी बहता रहता है। वही संक्रमण बीमारियों का खतरा बना हुआ है। शिकायत के बाद भी जिम्मेदार मौन है।अंगद कुमार के घर के सामने सड़क पर कीचड़ पसरा हुआ है। आए दिन राहगीर इनके घर के सामने गिरकर चोटिल हो रहे हैं। जिम्मेदार अधिकारी इस समस्या से अनजान बने हुए हैं। खैराटी गांव से बनकटी ब्लॉक की दूरी 6 किलोमीटर हैं। इस मार्ग से होकर प्रतिदिन सैकड़ों छोटे बड़े वाहन गुजरते रहते हैं। बेशुमार गड्ढे होने के कारण लोगों को आवागमन में काफी परेशानी हो रही है। इसी सड़क से बानपुर , कचनी , सिसई , कड़जा , खरका , महथा , दर्जनभर गांवो के सैकड़ों लोगों का आवागमन होता है। यह सड़क इन गांवो को जिला मुख्यालय से भी जोड़ती है। डॉक्टर राम जन्म ने बताया कि समस्याओं का समाधान ना होने से लोग धरना प्रदर्शन का मन बना रहे हैं। खंड विकास अधिकारी विवेक कुमार ने बताया कि यह मामला मेरे संज्ञान में नहीं था। मैं वहां के प्रधान से कहकर समास्या का समाधान कराता हूँ।