*-थाना प्रभारी निरीक्षक के इस सहरनीय कार्य को लेकर चारों तरफ हो रही है प्रशंसा,*

*जनपद बदायूॅ प्रभारी- विवेक गुप्ता की रिपोर्ट/*

👉 :- आगे बता दें कि गरीब महिला की मदद करते हुए थानाध्यक्ष वेदपाल सिंह ने पांच हजार रुपए उसको दिए जिससे वह अपने पति का अंतिम संस्कार कर सकें इस कार्य को लेकर थाना कादरचौक की जनता थानाध्यक्ष वेदपाल सिंह की चारों तरफ प्रशंसा कर रही है।
आपको बता दें कि दिन शनिवार की बीती रात को करीब 11:00 बजे टेंपो और ट्रैक्टर में एक्सीडेंट हो गया था। जिसमें टेंपो सवार दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए थे।
जिस पर दुर्घटना की जगह से 100 मीटर की दूरी पर नेम सिंह पुत्र दौलत निवासी लभारी की मौत हो गई थी और सिमरा निवासी हाकिम सिंह गंभीर रूप से घायल हो गया।
दुर्घटना की खबर मिलते ही थाना अध्यक्ष वेदपाल सिंह मैं फोर्स के साथ घटनास्थल पर पहुंचे जहां पर देखा कि टेंपो पूरी तरीके से क्षतिग्रस्त हो गया है।
मगर वहां पर नेमसिंह नहीं है पुलिस ने जब नेम सिंह को ढूंढा तो उसका सब घटना स्थल से 100 मीटर की दूरी पर मिला पुलिस ने सबको कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया। बताया गया कि मृतक नेम सिंह अपने दोस्त हाकिम सिंह के साथ अपने भाई जो दिल्ली से लौटकर गांव आ रहा था उसको लेने के लिए नौशेरा चौराहे पर जा रहा था तभी रास्ते में ग्राम निजामाबाद के पास टेंपो और ट्रैक्टर की आपस में टक्कर हो गई।
जिससे नेम सिंह की मौत हो गई। नेमसिंह के छह बच्चे हैं जिसमें नेम सिंह के चार लड़के और दो लड़कियां हैं जो अभी बहुत छोटे हैं।

नेम सिंह की स्थिति

हालत इतनी खराब थी कि उसकी पत्नी के पास नेम सिंह के अंतिम संस्कार के लिए रूपए नहीं थे।
जब यह जानकारी थानाध्यक्ष कादरचौक वेदपाल सिंह को हुई तो तुरंत ही उन्होंने उस महिला को थाने पर बुलाकर अंतिम संस्कार के लिए पांच हजार रूपए लिफाफे में रखकर मृतक नेम सिंह की पत्नी को अपने पास से दिए जिससे मृतक नेम सिंह का अंतिम संस्कार हो सके नेम सिंह टेंपो चलाकर अपने परिवार का पालन पोषण करता था। छह बच्चों को देखते हुए थाना अध्यक्ष वेदपाल सिंह ने गरीब महिला की मदद की और आगे उसकी सहायता करने का भरोसा दिया जब यह बात क्षेत्र में पता चली तो क्षेत्र की जनता थानाध्यक्ष वेदपाल सिंह के इस सहरनीय कार्य को लेकर चारों तरफ प्रशंसा कर रही है
जनता इस गरीब महिला की दुख की घड़ी में सहायता करने को लेकर थानाध्यक्ष को शुभकामनाएं और दुआ दे रही है।