🟥जंसा/ वाराणसी*
उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव में अबकी बार कांग्रेस पार्टी भी बहुत ही सख्त दिखने लगी। रोहनिया विधानसभा चुनाव में अब की बार कांग्रेस पार्टी के जिला अध्यक्ष राजेश्वर सिंह पटेल को टिकट मिला। टिकट मिलने की खुशी जाहिर करते हुए रोहनिया विधानसभा के ग्राम सभा कपरफोरवा जैसे क्षेत्रों और छोटे-छोटे गांवो में पहुंचे और खुद ही लोगो से जनसंपर्क भी किए। और पहले भी वो कई बार लोगो के बीच में लोगो से उनका हाल चाल भी लिए।
उन्होंने बताया कि 2022 के विधानसभा चुनाव में इस बार कांग्रेश पार्टी के द्वारा हम को टिकट मिला। इस बात की खुशी जाहिर करते हुए ,वे कांग्रेस पार्टी के सदस्य पदाधिकारियों और बुत अध्यक्ष व सदस्यों से मिले और उनका माल्यार्पण कर उनका स्वागत भी किया।औरबुत अध्यक्ष व सदस्यों से मिलकर चुनाव प्रक्रिया के प्रति अपने बातों को रखा । और उन्होंने यह भी बताया कि आप सभी लोगों का सहयोग बहुत ही जरूरी है। कांग्रेश पार्टी के सभी सदस्यों से कहा कि आप सभी लोग लोगों के बीच जाकर जनसंपर्क करते रहें, और उनके मत के अधिकार के बारे में बताएं। और ये भी कहा कि सभी लोगों को निष्पक्ष मतदान और शांति व्यवस्था के साथ अपना मत करना चाहिए।
इस दौरान वहां पर उपस्थित कांग्रेस पार्टी के जिला अध्यक्ष राजेश्वर सिंह पटेल के समक्ष सदस्य व पदाधिकारी और बुत सदस्य जैसे छेदी लाल पटेल गुरुजी, राधे , सुभम अजीत नितील पटेल ,प्रदूम धर्मराज सुखलाल संदीप ,ज्ञानचंद्र, आदि मौजूद रहे।