देवरिया बरहज। भाजपा सरकार के खिलाफ कांग्रेस का जन जागरण अभियान एवं प्रतिज्ञा पद यात्रा मंगलवार को बरहज के ग्राम सभा गौरा कटईलवा से शुरू हुई।जिलाध्यक्ष रामजी गिरि के नेतृत्व में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने पदयात्रा कर भाजपा सरकार के खिलाफ जोरदार नारेबाजी की।महंगाई भगाओ पद यात्रा के तहत कांग्रेसियों ने बारादीक्षित एवं करायल शुक्ल पहुँच कर नुक्कड़ सभा की।नुक्कड़ सभा को संबोधित करते हुए जिलाध्यक्ष रामजी गिरि ने कहा कि भाजपा सरकार में महंगाई का ग्राफ आसमान छू रहा है औऱ देश की अर्थव्यवस्था रसातल में पहुँच चुकी है।मोदी सरकार हर मोर्चे पर फेल है।देश के संस्थानों को बेचा जा रहा है औऱ बेरोजगारी पर सरकार का ध्यान नहीं है।मोदी सरकार सिर्फ उद्योगपति मित्रों के लिए काम कर रही है।जनता से इसे कुछ नहीं लेना देना।नुक्कड़ सभा को संबोधित करते हुए प्रदेश सचिव कौशल त्रिपाठी ने कहा कि उत्तर प्रदेश में अहंकारी राज चल रहा है।कानून व्यवस्था की स्थिति बदतर है।योगी सरकार का नियंत्रण खत्म होता जा रहा है।अब प्रदेश में सरकार बदलने का समय आ गया है।जनता प्रदेश में अब कांग्रेस की सरकार देखना चाहती है।नुक्कड़ सभा की अध्यक्षता ब्लॉक अध्यक्ष मुजफ्फर हुसैन मंसूरी तथा संचालन रंजय दीक्षित ने किया।नुक्कड़ सभा को जिला उपाध्यक्ष दीनदयाल प्रसाद, दीनानाथ भारती, दीपक पाण्डेय, अमूल्य रत्न मणि त्रिपाठी, भोला तिवारी, दयापति द्विवेदी, सुरेन्द्र उपाध्याय आदि ने संबोधित किया।पदयात्रा में मुख्य रूप से अवधेश यादव,आनंद शंकर,दिनेश पासवान,सुरेन्द्र कुशवाहा,नीलकांत शुक्ल, स्वामीनाथ,दिवाकर शुक्ल, सोनिया राजभर,शंकर दयाल मिश्र, अशोक गोड़,राम बहादुर सिंह,मारकण्डेय मिश्र, राम सुमेर शुक्ल,प्रेम लाल भारती,ऋषभ दीक्षित,इंद्रजीत प्रसाद,संजय कुमार, राम अशीस आदि शामिल रहे।