मथुरा
रिपोर्ट सत्येंद्र यादव

मथुरा/गोवर्धन: नेशनल यूनियन ऑफ जर्नलिस्टस इंडिया के राष्ट्रीय पदाधिकारियों की बैठक सोमवार को गोवर्धन के स्थानीय होटल में सम्पन्न हुई, जिसमें पत्रकार सुरक्षा कानून, देश के मीडिया संस्थानों पर बढ़ती पाबंदी, कोरोना महामारी से मीडिया संस्थानों पर आर्थिक संकट व पत्रकारों की छंटनी से बढ़ती बेकारी, नए श्रम कानूनों का मीडिया पर प्रभाव, डिजिटल मीडिया पॉलिसी लागू करने, छोटे व मंझोले समाचार पत्रों को विज्ञापन दायरा बढ़ाने, नेशनल रजिस्टर फॉर जर्नलिस्ट्स बनाने, पत्रकारों को वेजबोर्ड का फायदा दिलवाने के कानूनी पहलुओं, तहसील व ब्लॉक स्तर पर तथा 60 साल की आयु के बाद भी पत्रकारों को मान्यता दिलाने तथा पत्रकारों के लिए टोल फ्री होने पर चर्चा की गई।
इस अवसर पर एनयूजे आई के राष्ट्रीय अध्यक्ष रास बिहारी शर्मा ने कहा कि पत्रकारों के समाधान के लिए केंद्र सरकार और राज्यों की सरकारों को ज्ञापन दिए जाएंगे। मिशन पत्रकारिता और अपने हकों के लिये पत्रकारों को एकजुट होकर संघर्ष करना होगा। राष्ट्रीय महासचिव व प्रेस परिषद के सदस्य प्रसन्ना मोहंती ने कहा कि आज पत्रकारों के सामने अपने वजूद को बचाये रखने की चुनौती है। पत्रकार सुरक्षा कानून, मीडिया आयोग, मीडिया काउंसिल के गठन के लिए हम पिछले कई सालों से संघर्ष कर रहे हैं। पूर्व अध्यक्ष व प्रेस परिषद के सदस्य प्रज्ञानंद चौधरी ने कहा कि पत्रकारों पर लगातार हमले बढ़ रहे हैं। पुलिस फर्जी मुकदमे दर्ज करके पत्रकारों को भयभीत कर रही है। ईमानदार व निष्पक्ष पत्रकारों को डराने की कोई भी कोशिश सहन नहीं कि जाएगी। कार्यक्रम को उपजा के प्रदेश अध्यक्ष रतन दीक्षित, एनयूजे की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सीमा किरन, कोषाध्यक्ष डॉ. अरविंद सिंह, पूर्व उपाध्यक्ष विवेक जैन ने भी संबोधित किया। सभी का आभार आभार जताते हुए एनयूजे आई के राष्ट्रीय सचिव, उपजा के प्रदेश उपाध्यक्ष व ब्रज प्रेस क्लब अध्यक्ष कमलकांत उपमन्यु एडवोकेट ने तहसील व ब्लॉक स्तर पर पर पत्रकारों की मान्यता की बात भारतीय प्रेस परिषद में उठाने की मांग की। इस अवसर पर अतिथिगणों का भव्य स्वागत व अभिनंदन किया गया। कार्यक्रम में उपजा आगरा के जिलाध्यक्ष अरुण रावत, हरिओम रावत, विवेक प्रिय आर्य, व्यापार मंडल तहसील प्रभारी गणेश पहलवान, फतेहसिंह ठाकुर, कान्हा मुखिया, गोवर्धन प्रेस क्लब अध्यक्ष परीक्षित कौशिक, रसिक शर्मा, बनविहारी भारद्वाज, श्याम जोशी, गोलू दुबे, वीरनारायण शर्मा, हरिओम चौधरी, डीके कौशिक, भारत उपाध्याय, नरेश उपध्याय, देवेंद्र कौशिक, मनोज शर्मा, विष्णु भारद्वाज, आशू कौशिक, दीनदयाल शर्मा, तेजपाल ठाकुर, देवेंद्र शर्मा, भूपेंद्र शर्मा, राजकुमार चौधरी, किशन सिंह चौहान, राजू कश्यप, प्रवीण गोस्वामी, , राजन सिंह, विवेक अग्रवाल, रेखा शर्मा, राघव शर्मा, हीरालाल, दीपक शर्मा आदि थे।