🟥बलिया

श्री नाथ इंटर कॉलेज, गढमलपुर सहुलाई में प्रबंधक श्री राजेश पाण्डेय ने किया झंडारोहण

हमारी आजादी का एक लंबा इतिहास रहा है। इतिहास हमें आगे चलते रहने की प्रेरणा देता है। आज के दिन हम लोग देश की आजादी की लड़ाई में अपने प्राणों की आहुति देने वाले शहीदों को नमन करते हैं, क्योंकि उनके संघर्ष का ही परिणाम है कि आज हम आजाद हैं। सभी ज्ञात- अज्ञात स्वाधीनता सेनानियों के योगदान का प्रतीक स्वतंत्रता दिवस 140 करोड़ हिन्दुस्तानियों का महापर्व है।
उक्त बातें *श्री नाथ इंटर कॉलेज गढ़मलपुर सहुलाई के प्रबंधक श्री राजेश कुमार पांडेय* ने विद्यालय में झंडारोहण करते हुए कही, इस अवसर पर प्रबंधक श्री राजेश पांडेय ने एन०सी०सी० के परेड का निरीक्षण भी किया।
उन्होंने सभी को *77वें स्वतंत्रता दिवस* की बधाई एवं मंगलकामनाएं देते हुए कहा कि, आज सभी भारतीय उत्साहित हैं, क्योंकि हम लोग आजाद हैं। प्रतीकों के माध्यम से हम संगठन को मजबूत बनाकर *उत्तरोत्तर विकास* करते हैं। प्रतीकों के माध्यम से देशवासियों में एक जज्बा और उत्साह का संचार हुआ था, जिनमें एक बड़ा प्रतीक राष्ट्रध्वज है जो एकता, संगठन और भाईचारे का संवाहक बना। दूसरा प्रतीक भारत का भूभाग है, जिसे हम भारत माता के नाम से जानते हैं। इन दोनों प्रतीकों ने भारत की आजादी की लड़ाई में काफी योगदान दिया। ये आज भी हमारी धड़कनों में हैं जो हमें रोमांचित और प्रेरित करते हैं। ये हमारी आन- बान और शान तथा मर्यादा के सदृश हैं। हमारे ये प्रतीक हमें उर्जा, सहारा तथा मानक प्रदान करते हैं। हमारा प्रतीक सामाजिक संबंधों से जितना जुड़ा होगा, वह लोगों में उतना ही लगाव उत्पन्न करेगा।
*कृष्ण कुमार सिंह “पोला सिंह”* ने छात्र छात्राओं को संबोधित करते हुए कहा कि, आजादी की लड़ाई में हर उम्र के लोगों ने काफी सहयोग किया। देश की यात्रा बहुत लंबी होती है जो अनवरत चलती रहती है। जब हम एक मानक पूर्ण करते हैं तो दूसरे मानक की ओर चल पड़ते हैं और यह क्रम लगातार चलता ही रहता है। आगे बढ़ने का यह सफर कभी रुकता नहीं है। आज भारत श्रीअन्न से लेकर अंतरिक्ष तक की यात्रा करते हुए अपना परचम लहरा रहा है। हम सब ऐसे भारत के लिए समर्पित हैं।
*प्रधानाचार्य श्री जितेंद्र कुमार सिंह* ने छात्रों को संबोधित करते हुए कहा कि, वे अपने दायित्वों का उचित ढंग से निर्वहन करते रहें, क्योंकि वही आने वाले समय में बड़ी जिम्मेदारियों का भी निर्वहन करेंगे।
इस दौरान छात्र- छात्राओं ने राष्ट्रगान- जन गण मन… तथा देशभक्ति गीत सरे जहां से अच्छा हिन्दुस्तां हमारा… का गायन कर उपस्थित जन समूह को मंत्रमुग्ध कर दिया।
इस दौरान मुख्य रूप से प्रबंधक श्री राजेश कुमार पाण्डेय, प्रधानाचार्य जितेंद्र कुमार सिंह, पूर्व प्रधानाचार्य कमलेश कांत श्रीवास्तव, विजय बहादुर सिंह, कृष्ण कुमार सिंह पोला सिंह, लल्लन सिंह, मनोज लाल श्रीवास्तव, कमलेश यादव, डॉ शैलेश कुमार सिंह, मदन तिवारी सहित प्रबंधतंत्र के दर्जनों सद्स्य, शिक्षक- शिक्षकेतर कर्मी तथा सैकड़ों छात्र छात्राएं आदि उपस्थित थे।