✍️विनय गुप्ता की रिपोर्ट

🟥रुद्रपुर देवरिया। स्थानीय रुद्रपुर के तहसील समीप लाला टोली वार्ड निवासी समाजवादी पार्टी कार्यकर्ता व सामाजिक कार्यो में सक्रिय भूमिका निभाने वाले चतुर्भुजी सिंह उम्र (50 वर्ष )का सोमवार को निधन हो गया। सपा नेता की तबीयत कई महीनों से खराब चल रही थी।। एक हफ्ता पहले अचानक तबीयत खराब होने पर लखनऊ के प्राइवेट हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया था जहाँ इलाज चल रहा था इलाज के दौरान आज निधन हो गया। वह समाजवादी पार्टी के सक्रिय कार्यकर्ता थे। वह स्थाई रूप से मदनपुर थाना क्षेत्र के ग्राम सभा केवटलिया के निवासी हैं। जिनका अंतिम दाह संस्कार पैतृक गांव केवटलिया के सटे नदी पर किया गया। मुखाग्नि उनके बड़े पुत्र मोनू सिंह ने दिया। उनके निधन की खबर सुनते ही उनके गांव पर लोगो का तांता लग गया।
निधन पर पूर्व चेयरमैन सुभाष चंद्र मद्धेशिया ने कहा कि चतुर्भुजी सिंह सक्रिय और कर्मठी व्यक्तिव के धनी थे। बारिश सपा नेता सीताराम यादव, रामसेवक यादव, डॉ शशांक शेखर गुप्ता, रमाकांत निषाद, हरेंद्र सिंह त्यागी, जितेश उर्फ जीतू यादव, सभासद प्रतिनिधि विजय यादव,आदि ने शोक व्यक्त किया।