🟥संत कबीर नगर – आम आदमी पार्टी को दिल्ली MCD चुनाव में मिली शानदार जीत के बाद अब उत्तर प्रदेश में निकाय चुनाव की तैयारियां तेज कर दी है।

आज दिनांक 19/02/2023, दिन रविवार को जिला कार्यकारिणी की टीम द्वारा नगर पंचायत हैंसर बाज़ार धनघटा, हरिहरपुर और खलीलाबाद में निकाय चुनाव के मद्देनजर महत्वपूर्ण बैठक संपन्न हुई। इस बैठक की अध्यक्षता जिला प्रभारी अबू जंदल द्वारा की गई।
कार्यक्रम का क्रियान्वयन जिलाध्यक्ष रमेश चंद्र यादव एवं संचालन जिला महासचिव आलोक श्रीवास्तव ने किया।
जिला प्रभारी अबू जिंदल ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा की कार्यकर्ता ही संगठन के रीढ़ की हड्डी है।
कार्यकर्ताओं की बदौलत ही हम लोगो ने दिल्ली और पंजाब में अभूतपूर्व जीत हासिल की, और वहां किए जा रहे अदभुत कार्यों की बदौलत अन्य राज्यो में जनता हमे आशापूर्ण निगाह से देख रही है। हमे जनता के उम्मीदों पर अब खरा उतरने की जरूरत है।
जिलाध्यक्ष रमेश चंद्र यादव ने कहा की निकाय चुनाव में पार्टी दमखम से चुनाव लड़ने जा रही है। कार्यकर्ताओं द्वारा घर-घर जाकर पार्टी की उपलब्धियों को बता कर जनता का विश्वाश जीतना ही हमारी असल जीत होगी।
वहीं जिला महासचिव आलोक श्रीवास्तव ने कहा की स्वच्छ राजनीति की पक्षधर निकाय चुनाव में आम आदमी पार्टी पूरे उत्तर प्रदेश में मजबूती से चुनाव लड़ने जा रही है। हमारे कार्यकर्ताओं की बदौलत हम इस बार उत्तर प्रदेश में चुनाव जीत कर निकाय चुनाव में परचम लहराने जा रहे हैं।
शिक्षक प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष आबिद अली फिरदौसी और प्रदेश सचिव ‘बुद्धिजीवी प्रकोष्ठ’ सौम्येन्द्र प्रताप श्रीवास्तव ने कहा कि हम उत्तर प्रदेश में निकाय चुनाव शिक्षा, स्वास्थ्य, बिजली, पानी, खाद -पानी, किसान, नौजवान, रोजगार और विकास पर लड़ेंगे।
वहीं खलीलाबाद प्रभारी अहमद अली ‘मुन्ना’ ने कहा कि हम उत्तर प्रदेश में बड़ी जीत की तरफ बढ़ रहे हैं, भाजपा के झूठ का पुलिंदा भ्रष्टाचार रूपी दानव ने खोल दिया है। जनता ने इस बार आम आदमी पार्टी को चुनने का मन बना लिया है और हम लोग संत कबीर नगर की कुल 7 नगर पंचायतों और नगर पालिका को भरी बहुमत से जीत रहे हैं।
नगर पंचायतों में हैंसर नगर पंचायत का प्रभार अजय नारायण मिश्र को, हरिहरपुर का प्रभार विनायक मद्देशिया को, खलीलाबाद नगर पालिका का प्रभार अहमद अली ‘मुन्ना’ को दिया गया।
इस कार्यक्रम में मुख्य रूप से महिला जिलाध्यक्ष प्रतिमा यादव, अरविंद यादव, राम निवास मौर्य, जनार्दन यादव ‘फौजी’, अजय मिश्र, डॉक्टर जी० के० सागर, दुर्विजय यादव, राजवंत यादव, सौम्येन्द्र प्रताप श्रीवास्तव, ब्रह्मदेव सिंह, आबिद अली फिरदौसी, अबु जंदल खान, आलोक श्रीवास्तव, राज यादव, विनायक मद्धेशिया, सूर्य कांत मौर्य, , राम उजागिर, श्याम यादव, विजय मौर्य आदि लोग उपस्थित रहें।