🛑वकील अहमद सिद्दीकी

🟥बनकटी,बस्ती….. भाजपा जिलाध्यक्ष नियुक्त होने के बाद शुक्रवार को जिलाध्यक्ष विवेकानंद मिश्र आदर्श नगर पंचायत बनकटी क्षेत्र में आगमन हुआ। नगर पंचायत के वार्ड संत रविदास नगर के सभासद कौशल कुमार चौधरी, कलाम नगर के सभासद मोo हफीज,श्याम सुन्दर ,बाबूराम चौधरी, मोoवसीम तथा बनकटी ब्लॉक में भाजपा कार्यकर्ताओं ने फूल मालाओं से लादकर जोरदार स्वागत किया।
नगर पंचायत बनकटी कार्यलय पर

 

 

 

पदाधिकारियों और पार्टी व कार्यकर्ताओं के साथ बैठक की। स्वागत के दौरान उन्होंने कार्यकर्ताओं से पार्टी हित और आगामी लोकसभा 2024 चुनाव में पुनः पार्टी का ध्वज लहराने के लिए सक्रिय रहने को कहा। अध्यक्ष प्रतिनिधि व वरिष्ठ भाजपा नेता अरविन्द पाल के नेतृत्व में आयोजित अभिनंदन कार्यक्रम के दौरान नवनियुक्त जिलाध्यक्ष विवेकानंद मिश्र का स्थानीय कार्यकर्ताओं, पदाधिकारियों तथा आमजनमानस ने जोरदार स्वागत किया। इस अवसर पर नगर पंचायत अध्यक्ष उर्मिला देवी,अध्यक्ष प्रतिनिधि ईo अरविन्द पाल, पूर्व विधायक रवि सोनकर, डायरेक्टर अरुण पाल,प्रमुख प्रतिनिधि रघुनाथ सिंह, जि.प.स सुरेंद्र तिवारी, अधिशासी अधिकारी रिचा सिंह, चंद्रशेखर उर्फ मुन्ना, विवेकानंद शुक्ला,रविचंद्र पान्डेय, बाबूराम चौधरी,विनोद यादव,अनवर शाह, अली अहमद,भानु प्रताप मिश्रा, राधेश्याम पान्डेय, व 15वार्डों के सभासद आदि ने अपने नवनियुक्त जिलाध्यक्ष का गर्मजोशी से अभिनंदन किया गया हैं।