✍️नरेश सैनी

🛑मथुरा- नगर आयुक्त अनुनय झा द्वारा मेरी माटी मेरा देश, हर घर तिरंगा अभियान, स्वतंत्रता दिवस, हरियालीतीज एवं श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर्व के दृष्टिगत नगर निगम मथुरा-वृन्दावन के सभी अधिकारियों एवं नगर निगम के सभी विभागाध्यक्षों तथा अधिनस्थों के साथ नगर निगम सभागार में बैठक की गयी।
सर्वप्रथम नगर आयुक्त महोदय द्वारा मेरी माटी मेरा देश एवं हर घर तिरंगा अभियान हेतु शासन द्वारा दिये गये दिशा-निर्देशानुसार नगर निगम से कार्यवाही किये जाने हेतु विस्तृत चर्चा की गयी तथा कार्यवाही किये जाने सम्बन्धित को निर्देशित किया गया।
स्वतंत्रता दिवस पर नगर निगम क्षेत्रान्तर्गत विशेष सफाई, चूना छिडकाव, चैराहों पर सजावट एवं रंगोली बनाये जाने हेतु निर्देशित किया गया।
हरियालीतीज पर वृन्दावन नगर में श्री बांके बिहारी जी मंदिर के साथ-साथ सभी सप्त देवालयों, मुख्य मार्गों पर सफाई का विशेष ध्यान रखने हेतु निर्देशित किया गया। इसी के साथ हरियालीतीज एवं श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर्व पर भण्डारा हेतु भण्डारा आयोजक द्वारा नगर निगम से अनुमति की जायेगी। यहां यह भी अवगत कराना है कि नगर निगम द्वारा चिन्हित किये गये स्थान पर ही भण्डारा लगाया जा सकेगा, जिससे सफाई व्यवस्था बनी रहे।
श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर्व पर नगर निगम क्षेत्रान्तर्गत सफाई के साथ-साथ 12 तिराहों एवं चैराहों पर सजावट करायी जाये। स्वागत द्वारा बनाये जायेंगे। श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के दृष्टिगत नवीन मोबाइल टाॅयलेट क्रय करने की कार्यवाही की जा रही है।
नगर आयुक्त महोदय द्वारा अवगत कराया गया कि उक्त पर्वों पर नगर निगम क्षेत्रान्तर्गत दर्शनार्थ आने वाले श्रद्धालुओं एवं स्थानीय निवासियों को सुगमता का अनुभव हो, इस हेतु नगर निगम लगातार प्रयासरत है।
बैठक में श्री क्रान्तिशेखर सिंह अपर नगर आयुक्त, श्री मयंक यादव उप नगर आयुक्त, श्री राज कुमार मित्तल सहायक नगर आयुक्त, मुख्य अभियंता सिविल, महाप्रबंधक जल, मुख्य कर निर्धारण अधिकारी, नगर स्वास्थ्य अधिकारी, अधिशासी अभियंता, समस्त सहायक अभियंता, समस्त अवर अभियंता, समस्त क्षेत्रीय स्वास्थ्य अधिकारी, समस्त सफाई निरीक्षक आदि अधिकारी/कर्मचारी उपस्थित रहे।