विषमुक्त खेती, पर्यावरण,जीव मात्र अनुकूल बेहतर कार्यो की अपेक्षा

🛑देवरिया
इंटरनेशनल कामपीटेंस सेंटर फॉर आर्गेनिक एग्रीकल्चर द्वारा भारत वर्ष को चार जोन में विभाजित कर नवाचार, कृषि आत्म निर्भरता और जैविक कृषि विस्तार आदि विषयों को दृष्टिगत रखते हुए ,गठित निर्णायक मंडल द्वारा वेस्ट जोन से आकाश चौरसिया को प्रथम पुरस्कार जैविक इंडिया अवार्ड हेतु चयनित किया गया।
प्राकृतिक, जैविक, मल्टीलेयर कृषि के क्षेत्र में निरन्तर कीर्तिमान स्थापित करने के साथ विषमुक्त खेती व मल्टी लेयर खेती विधा को देश भर के किसानों तक पहुचाने के लिए सागर मध्यप्रदेश के युवा किसान व प्रशिक्षक आकाश चौरसिया को इंडिया मार्ट ग्रेटर नोएडा में समारोह पुर्वक पचास हजार रुपये का चेक व प्रमाण पत्र, आंध्रप्रदेश के कृषिमंत्री काकनी गोबर्धन रेड्डी, पद्मश्री भारत भूषण त्यागी जी सहित अन्य गणमान्य अतिथियों द्वारा प्रदान किया गया।
आकाश चौरसिया को शिबम सेवा संस्थान रुद्रपुर, देवरिया के प्रबन्धक/सचिव मृत्युंजय गुप्त विशारद, उत्थान संस्था के डॉक्टर यशवंत सिंह, श्रमिक भारती कानपुर के राकेश पांडेय , आदि ने बधाई देते हुए , इस दिशा उनके और आगे बढ़ने व मृदा, प्रकृति व जीव मात्र के सुखमय जीवन हेतु बेहतर कार्य करने की अपेक्षा ब्यक्त की है।

🟥रिपोर्ट मृत्युंजय गुप्त विशारद