✍️विनय कुमार गुप्ता।
🟥रुद्रपुर देवरिया।
विकास खण्ड रुद्रपुर के ग्राम सभा भगवानपुर अवस्थी निवासी श्रवण कुमार यादव पुत्र रामाज्ञा यादव को आई एस एस भारतीय सांख्यिकी सेवा मे चयनित होने के उपरान्त रूद्रपुर आगमन पर गुरुवार को खजुहा चौराहे पर उन्हें फूल मालाओं द्वारा शुभचिंतकों ने भव्य स्वागत किया । चयनित होने की खबर से गांव के लोग भी गौरवान्वित महसूस कर रहे है। चयनित होने पर जनता इंटर कॉलेज के पूर्व प्रधानाचार्य कौशल किशोर सिंह, प्रधानाचार्य वर्तमान प्रधानाचार्य शशीकांत राव, ब्रह्मा सिंह, शैलेंद्र राय, वीर बहादुर पांडे, भारतीय जनता पार्टी के नेता अधिवक्ता सुधांशु मौली ओझा, विनोद गुप्ता,सुनील गुप्ता, सपा नेता लल्लन गुप्ता, चेयरमैन प्रतिनिधि वीरेंद्र शर्मा,ईO सुशील चन्द्र गुप्ता, मनमथ त्रिपाठी,सूरज कुमार जेकर आदि गांव के लोगो ने बधाई दी।