डॉ शशि कांत सुमन
मुंगेर। इंडियन जर्नलिस्ट एसोसिएशन की एक आपात बैठक वरिष्ठ पत्रकार राजेश कुमार उर्फ भगवान बाबु की अध्यक्षता में वलीपुर में हुई। बैठक में वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिए प्रदेश अध्यक्ष रंजीत कुमार सम्राट भी उपस्थित थे। बैठक में सबसे पहले अफगानिस्तान में तालिबान के हाथों मारे गए दानिश सिद्धिकी की मौत पर गहरी संवेदनाएं व्यक्त करते हुए उनके आत्मा की शांति के लिए दो मिनट का मौन रखकर श्रद्धासुमन अर्पित की। इसके साथ बैठक में जिलाध्यक्ष पद के लिए न्यूज 24 के पत्रकार सैफ अली को प्रस्ताव रखा गया, जिससे सभी साथियों ने सैफ अली को जिलाध्यक्ष बनाए जाने का समर्थन किया। अगली बैठक में सैफ अली को सभी के सहमति से जिलाध्यक्ष चयन करने का निर्णय लिया गया। इसके साथ ही संगठन को मजबूत करने के साथ ही पत्रकार सुरक्षा कानून लागू करने का प्रस्ताव पारित किया गया। धरहरा के पत्रकार शशि कांत कुमार एवं असरगंज के पत्रकार राजेश ठाकुर के साथ हुई दुर्व्यवहार पर गहरा आक्रोश व्यक्त करते हुए जिला प्रशसन से उचित कार्रवाई करने का प्रस्ताव पारित किया गया। इसके अगस्त महीने राष्ट्रीय अध्यक्ष सिराज अहमद के आगमन को सफल बनाने पर विस्तृत विचार विमर्श की । वही संगठन को मजबूत करने के लिए जिले के सभी प्रखंडों का दौरा करने का निर्णय लिया गया। बैठक में कार्यकारी जिलाध्यक्ष धन्नामल, प्रदेश महासचिव के एम राज, प्रमंडल कोषाध्यक्ष सैफ अली, प्रमंडल अध्यक्ष डॉ शशि कांत सुमन, जिला सचिव प्रिंस दिलखुश, सोनू कुमार,आदित्य कुमार, शशि कांत कुमार, दीपक कुमार, पुष्कर राज, राजेश ठाकुर सहित अन्य उपस्थित थे।