मथुरा
🔴रिपोर्ट सत्येंद्र यादव

मथुरा/गोवर्धन: अपर जिलाजज मेरठ प्रभू नारायण रविवार को सपरिवार गोवर्धन गिरिराज की शरण मे पहुंचे। गोवर्धन पहुंच कर मानसी गंगा मुकुट मुखारविंद पर पूजा अर्चना की। जहां सेवायत राजू शर्मा ने विधिविधान से पूजा अर्चना करवाई व गिरिराज जी का छप्पनभोग, दुपटटा पहनाकर स्वागत किया। उन्होंने गिरिराज महाराज से मनोती मांगी। अपर जज मेरठ अपनी पत्नी व परिवारीजनों सहित एक दिवसीय धार्मिक यात्रा पर गिरिराज धाम गोवर्द्धन आये थे। पूजा अर्चना के पश्चात मुकुट मुखारविंद सेवायत राजू शर्मा, गणेश पहलवान, सुनील शर्मा, श्याम मास्टर, छलिया, धीरज शर्मा, चन्द्रविनोद कौशिक आदि ने गिरिराज जी की छवि, दुपटटा और छप्पन भोग का प्रसाद जज साहब को भेंट किया।